धर्म
Aman Maheshwari | Aug 12, 2025, 06:13 AM IST
1.प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

वृंदावन वाले प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज अपने प्रवचन के लिए जाने जाते हैं. पिछले कई दिनों से वह महिलाओं पर टिप्पणी करने को लेकर विवादों के कारण भी सुर्खियों में हैं.
2.प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की बातों को कई लोग अपने जीवन में अपनाते हैं. कई बड़ हस्तियां क्रिकेटर और बॉलीबुड के सेलिब्रिटी भी उनके भक्तों में शामिल हैं.
3.क्या बदल सकता है भाग्य में लिखा?

प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वह लोगों को प्रवचन देते हुए नजर आते हैं. ऐसे ही एक वीडियो में भक्त ने पूछा कि, क्या भाग्य में लिखा बदला जा सकता है?
4.प्रेमानंद महाराज ने बताया सच

भक्त के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, कर्मों के जरिए भाग्य का लिखा बदला जा सकता है. सत्कर्म के द्वारा भाग्य का लिखा बदल सकते हैं.
5.कैसे बदल सकते हैं भाग्य का लिखा?

इस सवाल के बारे में प्रेमानंद महाराज जी उत्तर देते हुए कहते हैं कि, "पुण्य के द्वारा, तीर्थ यात्रा के द्वारा, नाम जप के द्वारा, परोपकार के द्वारा" भाग्य का लिखा बदल सकते हैं.
6.फावड़ा चलाने और मेहनत करने से नहीं बदलेगा भाग्य

आगे प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि, फावड़ा चलाने और मेहनत करने से भाग्य नहीं बदल सकते हैं. अगर भाग्य बदलना है तो सत्कर्म करें. इससे आप पिछले जन्म के बुरे कर्मों का नाश कर भाग्य बदल सकते हैं.