Advertisement

Numerology: दोस्ती में जान छिड़कते हैं इस मूलांक के लोग, आखिरी सांस तक निभाते हैं साथ

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, जीवन के दृष्टिकोण, मानसिकता और भाग्य को समझने में मदद मिलती है. आज हम आपको ऐसे ही एक मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दोस्ती में जान छिड़कते हैं. ये लोग आखिर सांस तक रिश्ता निभाते हैं.

Abhay Sharma | May 02, 2026, 04:44 PM IST

1.मूलांक 6

मूलांक 6
1

हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 के बारे में, अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के ग्रह स्वामी शुक्र होते हैं, जो कि प्रेम, विलासिता, सौंदर्य, कला और रचनात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं. (AI Image)

Advertisement

2.ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग हर रिश्ता बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाते हैं. खासतौर से इस मूलांक के लोग जिन लोगों से दोस्ती करते हैं, उन्हें कभी धोखा नहीं देते हैं. ये लोग आखिरी सांस तक रिश्ता निभाते हैं. (AI Image)

3.रचनात्मकता और कलात्मकता में बेहतरीन प्रदर्शन 

रचनात्मकता और कलात्मकता में बेहतरीन प्रदर्शन 
3

अंक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण, इन लोगों में रचनात्मकता और कलात्मकता कूट-कूटकर भरी होती है और ये लोग संगीत, चित्रकला, डांस, फैशन डिजाइन या इंटीरियर जैसी रचनात्मक फील्ड में ये बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं. (AI Image)

4.कम्युनिकेशन स्किल बनाता है सबसे अलग

कम्युनिकेशन स्किल बनाता है सबसे अलग
4

इस मूलांक की लड़कियों में बुध के प्रभाव के नाते कम्युनिकेशन स्किल भी बेहद अच्छी होती है, जो इन्हें बाकियों से अलग बनाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 की लड़कियां कोई भी फैसला सोच-समझकर लेते हैं. ये नई-नई योजनाएं बनानी रहती हैं. (AI Image)

5.मेहनत और समर्पण 

मेहनत और समर्पण 
5

अंक ज्योतिष के अनुसार, इनका स्वभाव कोमल होता है और जब बात अपने लक्ष्य को पाने की आती है, तो फिर इस मूलांक के लोग पूरी मेहनत और समर्पण से जुट जाते हैं. इस मूलांक के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं. (AI Image) 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य  ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement