Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग बिजनेस में डुबो देते हैं पैसा, जबकि नौकरी देती है हाई पोस्ट-पावर और पैसा भी 

कुछ लोग एक के बाद एक बिजनेस करते हैं लेकिन किसी में भी वह सफल नहीं हो पाते. उनका पैसा डूबता ही रहता है लेकिन वही लोग नौकरी करते हैं तो बिना किसी मेहनत के ही ऊंची पोस्ट मिलती है और नाम-पैसा और सम्मान सब मिल जाता है. अंक ज्योतिष में किन लोगों के लिए बिजनेस नहीं नौकरी बेस्ट है, चलिए जानें.

ऋतु सिंह | Feb 11, 2026, 09:00 AM IST

1.जन्मतिथि बता देगी नौकरी सूट करेगी या बिजनेस

जन्मतिथि बता देगी नौकरी सूट करेगी या बिजनेस
1

आजकल लोग नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं क्योंकि उनको लगता है कि वो बिजनेस में ज्यादा फ्रीडम पाते हैं और पैसा भी खूब होता है लेकिन ऐसा सभी के साथ नहीं होता. कई लोगों के लिए बिजनेस शॉकिंग एक्सपीरियंस भी देता है जबकि यही लोग नौकरी में सबसे अच्छा ग्रो करते हैं. अंक ज्योतिष में कुछ लोगों के लिए नौकरी ज्यादा सूटेबल होती है बनिस्पत बिजनेस के तो अगर आप भी लोगों को देखकर नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस करने का सोच रहे तो रुकिए... पहले ये जान लिजिए कि आपकी जन्मतिथि क्या कहती है- आपके लिए नौकरी सूट करेगी या बिजनेस?  

Advertisement

2.कुछ लोग कितनी भी कोशिश कर लें बिजनेस नहीं कर पाते

कुछ लोग कितनी भी कोशिश कर लें बिजनेस नहीं कर पाते
2

हर इंसान का सपना होता है कि वह अपना बिज़नेस शुरू करे और अमीर बने, लेकिन क्या आपने देखा है कि कुछ लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिज़नेस में लगातार घाटा उठाते हैं, जबकि नौकरी में उन्हें स्थिर सफलता, पैसा और पहचान मिलती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, यह केवल मेहनत का नहीं, बल्कि मूलांक और जन्म तारीख की ऊर्जा का भी खेल है. मूलांक व्यक्ति की सोच, जोखिम लेने की क्षमता और करियर पैटर्न को दर्शाता है. तो चलिए जानें किन लोगो के लिए बिजनेस फेल्योर का कारण बनता है लेकिन नौकरी उनको नाम-पैसा शोहरत और सम्मान सब दिलाती है.
 

3.मूलांक 2: बिज़नेस में अनिश्चितता, नौकरी में स्थिर सफलता

मूलांक 2: बिज़नेस में अनिश्चितता, नौकरी में स्थिर सफलता
3

किसी भी महीने की  2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग मूलांक 2 के होते हैं और इनका रूलिंग प्लेनेट चंद्रमा होता है और ये अंक भावनाओं और स्थिरता से जुड़ा है. इस वजह से ये लोग सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते और अक्सर असमंजस में होते हैं. यही वजह कि ये बिजनेस में चल नहीं पाते. दूसरा ये लोगों पर निर्भर हो जाते हैं और ये बिजनेस में लॉस की वजह बनता है. साथ ही ये रिस्क लेने से भी डरते हैं. वहीं जब ये नौकरी करते हैं तो टीम वर्क में बेहतरीन काम करते हैं. अगर ये HR, प्रशासन, बैंकिंग, शिक्षण और सरकारी सेवाओं में हैं तो इनकी सफलता अच्छी होती है. इनको स्थिर इनकम और प्रमोशन के योग रहता है. अक्सर मूलांक 2 वाले अक्सर कॉरपोरेट या सरकारी नौकरी में बड़ा पद हासिल करते हैं.

4.मूलांक 3: क्रिएटिव माइंड, लेकिन बिज़नेस में स्थिरता की कमी

मूलांक 3: क्रिएटिव माइंड, लेकिन बिज़नेस में स्थिरता की कमी
4

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग मूलांक 3 के होते हैं और इनका स्वामी गुरु बृहस्पति होते हैं. ये ज्ञान और सलाह तो बेहतर देते हैं लेकिन बिज़नेस इनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है. ये बहुत ज्यादा सोचते हैं लेकिन काम पर एक्श कम लेते हैं. दूसरे ये रिस्क लेने में झिझकते हैं और कई बार निवेश में गलत अनुमान इनको घाटे दिलाता है. जबकि यही लोग जब नौकरी करते हैं तो काफी सफल होते हैं. खासकर टीचिंग, कंसल्टिंग, लीगल, रिसर्च, मैनेजमेंट के फील्ड में इनको ज्यादा सफलता मिलती है. ये अगर मल्टीनेशनल कंपनियों में हों तो टॉप मैनेजमेंट रोल में शामिल होते हैं और नौकरी इनको समाज में सम्मान और स्थिर आय दिलाती है.
 

5.मूलांक 6: लक्ज़री लवर्स, नौकरी में पैसा और पहचान

मूलांक 6: लक्ज़री लवर्स, नौकरी में पैसा और पहचान
5

मूलांक 6 यानी किसी भी महीने की 6, 15, 24 को जन्मे लोग कला, सुंदरता और आराम पसंद जिंदगी जीने वाले होते हैं. बिज़नेस में घाटा ये अक्सर इसलिए उठाते हैं क्योंकि ये खर्च ज्यादा करते हैं और बचत कम. ये बिजनेस में पहले ही पैसा खूब झोंक देते हैं और फायदा उतना मिलता नहीं है. ये भावनात्मक फैसले लेते हैं और कई बार ज्यादा भरोसा लोगों पर करते हैं. पार्टनरशिप में अक्सर धोखा खाते हैं. जबकि जब ये नौकरी में होते  हैं तो काफी पैसा-नाम और सम्मान पाते हैं. ये अगर फैशन, डिजाइन, मीडिया, होटल, एविएशन और ग्लैमर इंडस्ट्री जॉब करते हैं तो इनकी लाइफस्टाइल इनके मन मुताबिक होती है और लग्जरी में जीते हैं. ये अक्सर ब्रांड मैनेजर, क्रिएटिव डायरेक्टर जैसे हाई-पेइंग रोल पर होते हैं. कॉरपोरेट लाइफ में तेज प्रमोशन इनको मिलता है.
 

6.मूलांक 7: रिसर्च माइंड, लेकिन बिज़नेस से दूरी

मूलांक 7: रिसर्च माइंड, लेकिन बिज़नेस से दूरी
6

किसी भी महीने की 7, 16, 25 को जन्मे लोग मूलांक 7 के होते हैं और इनका स्वामी केतु इनकों आध्यात्म और रिसर्च के फील्ड में ज्यादा सक्सेसफुल बनाता है. ये बिज़नेस में टिक नहीं पाते हैं क्योंकि ये भौतिक धन में कम रुचि लेते हैं. ज्यादातर ये अकेले काम करना पसंद करते हैं क्योंकि ये भरोसा जल्दी कर के कई बार धोखा खा चुके होते हैं इसलिए बिजनेस में ये चल नहीं पाते जबकि नौकरी में ये चमकते हैं क्योंकि ये टैलेंटेड होते हैं और इनका रिसर्च दिमाग बेहतरीन काम करता है. ये वैज्ञानिक, IT, डेटा साइंस, रिसर्च, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में शानदार करियर बनाते हैं. इनकी एक्सपर्ट प्रोफाइल में हाई सैलरी मिलती है और इनको इंटरनेशनल जॉब के योग तगड़े मिलते हैं.
 

7.मूलांक 4 (राहु) – आइडिया तो बड़े, लेकिन जोखिम भी बड़े

मूलांक 4 (राहु) – आइडिया तो बड़े, लेकिन जोखिम भी बड़े
7

किसी भी महीने कि 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग  मूलांक 4 के होते हैं और इनका रूलिंग प्लैनेट राहु होते हैं जो इनको अनोखा सोचने वाला, लेकिन अस्थिर दिमाग देता है. अक्सर इनको ट्रस्ट ईशू होता है ये अगर पार्टरनशिप में काम करते हैं तो गलत पार्टनर चूज कर लेते हैं. वहीं कई बार ये बहुत ज्यादा रिस्क ले लेते हैं और अचानक बड़े वित्तीय उतार-चढ़ाव इससे इनको देखना पड़ता है. जबकि ये नौकरी में अगर टेक, रिसर्च, मीडिया, एनालिटिक्स में होते हैं तो इनका करियर न केवल शानदार होता है बल्कि ये सक्सेसफुल भी होते हैं. मल्टीनेशनल कंपनियों में इनका ग्रोथ तेज होता है.
 

8.भविष्य का करियर ट्रेंड (2026–2040)

भविष्य का करियर ट्रेंड (2026–2040)
8

Numerology experts मानते हैं कि आने वाले सालों में मूलांक 2 और 6 कॉरपोरेट और सर्विस सेक्टर में लीडर बनेंगे. वहीं मूलांक 3 शिक्षा, AI और कंसल्टिंग में बड़ा रोल निभाएंगे और मूलांक 4 वालों को टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एआई, इंजीनियरिंग और रिसर्च जैसे स्ट्रक्चर्ड व इनोवेशन-ड्रिवन फील्ड्स में सबसे बड़ी सफलता मिलेगी. जबकि मूलांक 7 रिसर्च, साइबर और स्पेस सेक्टर में सुपर हाई-पेइंग जॉब करेंगे,  यानी “जॉब वाली अरबपति पीढ़ी” का उदय होगा.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Advertisement
Advertisement
Advertisement