धर्म
ऋतु सिंह | Jan 12, 2026, 10:13 AM IST
1.खुद्दारी कूट-कूटकर होती है इनमें भरी

आपने बहुत लोगों को देखा होगा जो अपनी जान से प्यारी चीज भी कई बार इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें उस चीज के बदले या उसके लिए अपनी खुद्दारी यानी सम्मान से सौदा करना होगा. ये लोग अपनी खुद्दारी के लिए खुद की बर्बादी तक कर लेते हैं लेकिन हार नहीं मानते हैं. जबकि कुछ लोग अपनी मनचाही चीज को पाने के लिए हर चीज से समझौता कर लेते हैं.
2. चुपचाप चले जाना ही इनका जवाब होता है

इस मूलांक पर जन्मे लोग अपने करियर, प्यार और पैसे को बहुत महत्व देते हैं. इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं लेकिन जब इनको वहां सम्मान की कमी महसूस होती है तो वह कोई तमाशा नहीं करते बल्कि चुपचाप उस चीज को छोड़कर निकल जाते हैं. ये अपने सम्मान को हर चीज से ऊपर रखते हैं और और चुपचाप चले जाना ही उनका सबसे बड़ा जवाब होता है.
3. ये किसी की हैसियत देख कर सम्मान नहीं देते

ऐसा नहीं कि ये मूलांक वाले लोग दूसरों की कद्र नहीं करते या दूसरों को सम्मान नहीं देते. इनके लिए एक अदना सा इंसान या एक बहुत बड़ा इंसान बराबर होता है. ये किसी को उसकी हैसियत से सम्मान नहीं देते बल्कि प्यार इंसानियत की तरह हर किसी को सम्मान और प्यार देते हैं.
4. ये अहंकारी नहीं, प्यार और सम्मान के भूखे होते हैं

अक्सर लोग इनको देखकर ये समझते हैं कि ये अहंकारी हैं लेकिन असल में ये इसलिए लोगों से जल्दी घुलते-मिलते नहीं क्योंकि इनको अगर ये फील हो जाए कि वहा उनका सम्मान नहीं होगा तो वह फिर उस जगह जाना तो दूर-देखना भी पसंद नहीं करते. इसलिए अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए ये बहुत कम लोगों से घुलते मिलते हैं. इनके प्यार और सम्मान की भूख होती है. बाकि इनको कुछ भी नहीं चाहिए होता है. अगर ये कहे कि इनको सम्मान की समस्या है तो गलत नहीं होगा.
5. खुद की जरूरत के लिए नहीं रखते किसी से रिश्ता

ये वो लोग होते हैं जो खुद की जरूरत के लिए किसी से रिश्ता नहीं रखते बल्कि जिनसे रिश्ता रखते हैं उनके लिए सब कुछ लुटा सकते हैं. ये लोग बेहतरीन दोस्त, जीवनसाथी, दामाद - बहू और बेटा-बेटी होते हैं. जो इनका सम्मान करता है वहां वे गुलाम बनकर भी रहने को तैयार रहते हैं. इसलिए इनके रिश्ते भले कम हो लेकिन जो होते हैं वह बहुत मजबूत होते हैं.
6.खुद से ज्यादा दूसरों की करते है परवाह

ये वो लोग होते हैं जो खुद से ज्यादा उन लोगों की परवाह करते हैं जो उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट को हानि नहीं पहुंचाते हैं. ये लोग तन-मन और धन सबसे दूसरों की मदद करते हैं लेकिन इनको जरा सा भी अहसास हो गया कि उनकी मौजूदगी किसी को खल रही तो फिर वो वहां न रुकते हैं न फिर कभी लौटते हैं.
7.जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव झेलते हैं ये लोग

जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव ये लोग बहुत झेलते हैं क्योंकि दुनिया दिमाग से चलती है और ये दिल से. इनको अपने सेल्फ रिस्पेक्ट के कारण कई बार बहुत सी चीजों को छोड़ना पड़ता है, चाहे वो उनका प्यार हो, पैसा और या करियर. अक्सर ये लोग लेट ब्लूमर कहे जाते हैं क्योंकि जब तक लोग इनको समझते हैं टाइम बहुत निकल चुका होता है.
8.लेकिन सोने की तरह तप कर निखरते हैं

ये वो लोग है जो सब कुछ लुटाकर भी एक समय ऐसे उभरते हैं कि लोग देखते रह जाते हैं. इनकी प्रतिभा, ईमानदारी और काम की पहचान लेट से होती है. अक्सर इन लोगों की किस्मत 40 की उम्र के बाद खिलती है और तब इनकी कीमत भी लोगों को समझ आती है.
9. जिंदगी के सफर में जो मुकाम बीत जाते वो फिर कभी नहीं आते

फिर जिंदगी के सफर में जो मुकाम बीत जाते हैं वो फिर कभी नहीं आते. इसलिए इनके लिए यही कहा जाता है कि ये सोना है और तब तक तपते हैं जब तक एकदम निखर न जाएंं.
10.ये हैं वो लेट ब्लूमर मूलांक वाले

किसी भी महीन के 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग लेट ब्लूमर कहे जाते हैं और इनकी सबसे बड़ी कमी या सबसे बड़ी क्वालिटी कहे, ये अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए कोई भी समझौता नहीं कर सकते.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से