धर्म
ऋतु सिंह | Feb 09, 2026, 10:21 AM IST
1.फर्स्ट हाफ कठिनाई भरा लेकिन सेकेंड हाफ होती चकाचक

कई लोगों की सक्सेस स्टोरी आपने पढ़ी होगी जिसमें पाया होगा कि उनका बचपन गरीबी में बीता होता है लेकिन फिर अपने दम पर वह सक्सेस का ऐसा रास्ता बनाते हैं कि उनके दुख-दर्द और गरीबी का अंत हो जाता है. अक्सर ऐसे लोगों का मूलांक भी सेम होता है. अंक ज्योतिष में कुछ अंकों का फर्स्ट हाफ यानी बचपन कठिनाई भरा होता है लेकिन सेकेंड हाफ इनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन होता है. जवानी में उनकी किस्मत ऐसा पलटा खाती है कि वे करोड़पति या अरबपति बन जाते हैं. क्या यह सिर्फ मेहनत का परिणाम होता है या जन्मांक और मूलांक भी इसमें भूमिका निभाते हैं? चलिए समझते हैं.
2.कुछ मूलांक स्ट्रगल से सुपर सक्सेस की ओर बढ़ते हैं

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनका जीवन “स्ट्रगल से सुपर सक्सेस” की ओर बढ़ता है और ये कम उम्र में ही अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लेते हैं. चाहे नौकरी हो या बिजनेस ये जहां भी हाथ डालते हैं उनको सफलता जरूर मिलती है. ये सेल्फ मेड बिलेनियर होते हैं. चलिए जानें कौन से वो मूलांक जो स्ट्रगल के बाद चखते हैं सक्सेस का सुपरडोज.
3.मूलांक 1: संघर्ष से नेतृत्व और सत्ता तक

किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 1 के होते हैं और इनका राशि स्वामी सूर्य होता है. सूर्य नेतृत्व, आत्मविश्वास और सत्ता का प्रतीक होता है लेकिन इन तारीखों पर जन्मे लोगों का अक्सर बचपन किसी न किसी समस्या या विपदाओं से भरा होता है. या तो इनके परिवार में संसाधनों की कमी होती है या ऐसा क्लेश रहता है कि ये बचपन में ही ठान लेते हैं कि ये आत्मनिर्भर बन कर अपनी मजबूरी को खत्म करेंगे. इनके ऊपर कम उम्र में ही जिम्मेदारियां आ जाती हैं और ये बचपन में ही इतने सबक सीख लेते हैं कि जवान होते-होते इनको जिंदगी के हर दांव-पेंच समझ आ चुके होते हैं.
4.ये जिस भी फील्ड में जाते हैं अपना डंका बजाते हैं

मूलां 1 वाले इसके बाद ये जहां भी जिस भी फील्ड में जाते हैं अपना डंका बजाते हैं. और जवानी में ही इनके पास वो सब कुछ होता है जिसकी बचपन में ये तमन्ना रखते थे. ये नौकरी ही ही नहीं, बिजनेस, राजनीति और प्रशासिक क्षेत्रों में टॉप पर होते हैं. अपने दम पर ये अकेले ही अपनी कंपनी या साम्राज्य खड़ा करने की क्षमता रखते हैं. Elon Musk, Mukesh Ambani जैसे कई टॉप लीडर्स में मूलांक 1 का प्रभाव माना जाता है. मूलांक 1 वाले अक्सर “Self-made billionaire” बनते हैं.
5.मूलांक 4: गरीबी से टेक्नोलॉजी और उद्योग के राजा

किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग मूलांक 4 के होते हैं और मूलांक 4 राहु से जुड़ा होता है जो संघर्ष और अचानक सफलता देता है. राहु वालों का बचपन अक्सर किसी न किसी तरह के स्ट्रगल से भरा होता है लेकिन सेकेंड हाफ इनकी लाइफ का शानदार होता है क्योंकि ये खुद अपने बल पर अपने जीवन को संवारते हैं. अक्सर परिवार में ही लोग इनको समझ नहीं पाते या अस्थिर पारिवारिक माहौल, पैसों की कमी, शिक्षा में रुकावट जैसी ये समस्याओं से जूझते हैं. यही वजह है कि ये बचपन से ही खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले लेते हैं और उस दिशा में ये काम भी करते हैं. इनका दिमाग तेज होता है और इनकी प्लानिंग भी सटिक होती है इसलिए जब ये कुछ बड़े होते हैं तभी से अपने पैर पर खड़े हो जाते हैं.
6.इनका सेकेंड हाफ लाइफ धन योग वाला होता है

इनका सेकेंड हाफ लाइफ धन योग वाला होता है. धीरे ही लेकिन ये उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा आर्थिक संपन्न होते जाते हैं. इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी, लेखन या स्टार्टअप में बड़ी सफलता इनको मिलती है. इनके अंदर रिस्क लेने की अद्भुत क्षमता होती है और राहु इनको इसी रिस्क के बल पर अचानक से लग्जरी लाइफ का स्वामी बना देता है. कई बड़े उद्योगपति,नेता, लेखक और एक्टर्स मूलांक 4 के माने जाते हैं.
7.मूलांक 8: गरीबी से अरबपति बनने का सबसे बड़ा योग

किसी भी महीन के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 8 के होते हैं और इनका राशि स्वामी शनि होता है और शनि “संघर्ष और धन का ग्रह” माना जाता है.शनि सबसे पहले अपने जातकों की परीक्षा लेता है फिर उसी अनुसार फल देता है. मूलांक आठ वाले बचपन में जितना संघर्ष करते हैं और जितने सच्चे और ईमानदारी से अपने इस संघर्ष से मुकाबला करते हैं शनि उतना ही इनको आगे बढ़ता है. शनि कर्म ऋण, देरी और संघर्ष देता और यही कारण है इन मूलांक वालों का बचपन अक्सर कठिन परिस्थितियों में बितता है. इनको मेहनत के बिना कुछ नहीं मिलता लेकिन जवानी में अरबपति भी शनि ही इनको बनाता है.
8.ये कम उम्र में ही बड़ी संपत्ति बना लेते हैं

इनको लॉन्ग-टर्म सफलता रियल एस्टेट, खनन, तेल, बैंकिंग जैसे फील्ड में मिलती है. धैर्य और अनुशासन से ये कम उम्र में ही बड़ी संपत्ति बना लेते हैं. ज्योतिष में कहा जाता है मूलांक 8 देर से अमीर बनता है, लेकिन बहुत अमीर बनता है.
9. मूलांक 5: गरीबी से ग्लोबल बिज़नेस तक

किसी भी महीने की 5, 14, 23 को जन्मे लोग मूलांक 5 के होते हैं और इनका राशि स्वामी बुध होता है जो ज्ञान, बुद्धि, धन और सौभाग्य का कारक माना जाता है. बुध व्यापार और कम्युनिकेशन का ग्रह होता है लेकिन इस अंक के जातकों का बचपन चुनौतियों से भरा होता है. इनकीपढ़ाई में अस्थिरता रहती है और इनकोबार-बार जगह बदलना पड़ता है. साथ ही इनके बचपन में आर्थिक अनिश्चितता रहती है और इसी कारण ये अभाव की जिंदगी जीते हैं लेकिन जवानी तक ये धन को कमाना और बचाना सीख जाते हैं. इन्हें पता होता है कि कैसे काम निकालना है और कैसे धन कमाना है. मार्केटिंग, मीडिया, ट्रेडिंग, डिजिटल बिज़नेस में बड़ा नाम ये कमाते हैं और विदेशी संपर्क और मल्टीनेशनल कंपनियों से पैसा इनको मिलता है.
10.क्या सच में मूलांक अरबपति बनाता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, मूलांक भाग्य की दिशा दिखाता है, लेकिन मेहनत, शिक्षा, अवसर और निर्णय सबसे बड़ा फैक्टर होते हैं. ज्योतिषीय मान्यता है कि सही समय और कर्म मिलने पर मूलांक भाग्य को कई गुना बढ़ा देता है.
11.2030 के बाद अरबपतियों की नई पीढ़ी

अंक ज्योतिषियों का मानना है कि आने वाले वर्षों में मूलांक 4 और 8 टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर से नए अरबपति पैदा करेंगे. वहीं मूलांक 5 डिजिटल और AI इकोनॉमी से अमीरों की नई पीढ़ी बनाएगा. जबकि मूलांक 1 राजनीति और वैश्विक सत्ता में बड़ी भूमिका निभाएगा.
12.गरीबी से अरबपति बनने की कहानी सिर्फ किस्मत की नहीं

गरीबी से अरबपति बनने की कहानी सिर्फ किस्मत की नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और अवसर की होती है.लेकिन अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 4, 5 और 8 वाले लोगों में बचपन में संघर्ष और जवानी में विशाल धन अर्जित करने की खास संभावना देखी जाती है. सही समय, सही निर्णय और कड़ी मेहनत इन मूलांकों को इतिहास बनाने की क्षमता देती है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से