Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की तकदीर सोने की कलम से लिखी होती है, जिस चीज पर रखते हैं हाथ हो जाती है उनकी

These Date Born Get Inborn Rajyog: कुछ लोगों का जन्म ही राजयोग के साथ होता है और पूरे जीवन ये जो कुछ चाहते हैं वो मिलता है. कहते हैं ये सोने का चम्मच लेकर पैदा होते हैं क्योंकि इनका पूर्व जन्म का कर्म इन्हें इस जन्म में सब कुछ दिलाता है.

ऋतु सिंह | Jan 15, 2026, 08:50 PM IST

1.हर मन चाही चीज मिलती है इन्हें

हर मन चाही चीज मिलती है इन्हें
1

अंकशास्त्र में प्रत्येक अंक यानी जन्मतिथि किसी न किसी ग्रह से गवर्न होती है और हर ग्रह का अपना प्रभाव उस जाकत पर होता है. आज आपको एक ऐसी जन्मतिथि के बारे में बताएंगे जिसके ऊपर साक्षात सूर्य देव का आशीर्वाद होता है और सूर्य इनको वैसी ही चमक भरी किस्मत देता है जैसे वह चमकता है और उसके बिना जीवन संभव नहीं होता. सूर्य के अधीन जो भी जन्मतिथि आती है वह न केवल तेज किस्मत, सक्सेस और तेज प्रभाव लेकर आती है बल्कि इस जन्मतिथि वालों को ये आशीर्वाद भी होता है कि ये जिस चीज पर हाथ रखते हैं वो उनकी हो जाती है. ये जो चाहते हैं वो पाते हैं.
 

Advertisement

2.जो ठान लेते हैं वो पूरा करके ही दम लेते हैं

जो ठान लेते हैं वो पूरा करके ही दम लेते हैं
2

सूर्यदेव जिस तरह अंधकार को खत्म कर उजाला भरते हैं उसी तरह इन तारीखों पर जन्मे लोग न केवल अपने बल्कि अपने शुभचिंतकों के जीवन में भी उजाला लाते हैं. इन लोगों के हाथ में यश होता है और ये जो ठान लेते हैं वो पूरा करके ही दम लेते हैं.
 

3.ये राजयोग के साथ पैदा होते हैं

ये राजयोग के साथ पैदा होते हैं
3

इस जन्मतारीख वाले लोग जन्मजात राजयोग के साथ पैदा होते हैं. इनको अपने पूर्व जन्मों के शुभ कर्मों का फल इस जीवन में मिलता है.इनके पास वो हर चीज होती है जिसकी ये कामना करते हैं और खास बात ये है कि ये जिसके भी साथ रहते हैं उसका भी उसी तरह से भला करते हैं.
 

4.इनकी सोल लोगों को सही राह दिखाने आती हैं

इनकी सोल लोगों को सही राह दिखाने आती हैं
4

इन तारीखों पर जन्में लोगों की सोल जीवन में लोगों को उद्धार करने और सही-गलत की परख कराने आती है. ये गलत न सहते हैं न सहने देते हैं. ये जीवन में लोगों को उनके कर्तव्य और कर्मों को सही दिशा देते हैं.
 

5.नेतृत्व क्षमता होती है जबरदस्त

नेतृत्व क्षमता होती है जबरदस्त
5

ये इन बॉर्न नेता होते हैं. जिस भी फील्ड में होते हैं ये वहां हमेशा लीडरशिप रोल में होते हैं. ये न केवल दूसरों के लिए नजीर बनते हैं बल्कि एक ट्रेंड सेटर की तरह काम करते हैं.
 

6.इन बर्थडेट वालों को सूर्य देव की कृपा से किसी चीज की कमी नहीं होती 

इन बर्थडेट वालों को सूर्य देव की कृपा से किसी चीज की कमी नहीं होती 
6

संख्याशास्त्र में, अंक 1 को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है. किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूल अंक 1 होता है. इस अंक वाले लोग मेहनती, लगनशील, बुद्धिमान और आत्मसम्मानित होते हैं.इसीलिए वे जहां भी रहते हैं, उन्हें नेता के रूप में देखा जाता है . ऐसा कहा जाता है कि इन लोगों पर सूर्य देव का आशीर्वाद होता है. 
 

7. समाज में सम्मान खूब मिलता है

 समाज में सम्मान खूब मिलता है
7

सूर्य देव की कृपा से इस मूलांक वालों को बहुत जल्दी प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं. वे किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हैं. समाज में उनका बहुत सम्मान होता है. इनका राजयोग इन्हें वो जगह खुद दिला देता है जिसमें प्रतिष्ठा होती है.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement