Advertisement

Numerology: नौकरी छोड़ते ही इन तारीखों पर जन्मे लोग बनते हैं करोड़पति, इनके डीएनए में होता है बिजनेस से खुद का एम्पायर खड़ा करना

Career Prediction: आपने बहुत लोगों के बारे में सुना होगा कि नौकरियों का बड़ा पैकेज छोड़कर लोग अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं और खुद का एम्पायर खड़ा कर लेते हैं. अगर गौर करेंगे तो इनमें से बहुत से लोगों की जन्मतिथि एक होगी. क्योंकि कुछ खास मूलांक नौकरी में गुलामी नहीं राज करने के लिए पैदा होते हैं.

ऋतु सिंह | Feb 08, 2026, 06:10 AM IST

1.आजादी और अपने तरीके से काम करने की संतुष्टी

आजादी और अपने तरीके से काम करने की संतुष्टी
1

अंक ज्योतिष ये भी बताता है कि किन लोगों को नौकरी नहीं, बिजनेस करना चाहिए और क्यों? कुछ मूलांक वालों को नौकरी में वो न तो सफलता मिलती है न संतुष्टि. यही कारण है की लाखों का पैकेज छोड़कर एक नया स्टार्टअप लोग शुरु करते हैं और उसी के बल पर नाम-पैसा और शोहरत ही नहीं कमाते बल्कि अपनी आजादी और अपने तरीके से काम करने की संतुष्टी भी पाते हैं.
 

Advertisement

2.इनका पैशन और कैपेबिलिटी नौकरी में खत्म होने लगती है

इनका पैशन और कैपेबिलिटी नौकरी में खत्म होने लगती है
2

कुछ लोगों के डीएनए में होता है कि वो नौकरी के लिए नहीं बने. उनके लिए बिजनेस ही सूट करता है. क्योंकि ऐसे लोगों के ग्रह-नक्षत्र उन्हें दबकर या किसी के अंडर काम करने में असंतुष्टी देते हैं वहीं उनका पैशन और कैपेबिलिटी तक नौकरी में खत्म होने लगती है. ये किसी सीमा में बंधकर काम करने वालों में नहीं होते और जब ये खुद का काम शुरू करते हैं तो तेजी से ग्रो करते हैं और साल-दो साल में ही ये अपना बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा कर देते हैं.

3.अंक ज्योतिष क्या कहता है करियर के बारे में?

अंक ज्योतिष क्या कहता है करियर के बारे में?
3

अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का मूलांक (Life Path Number) व्यक्ति की सोच, जोखिम लेने की क्षमता, नेतृत्व शक्ति और धन कमाने की शैली बताता है.कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो स्वतंत्रता, जोखिम और नेतृत्व से जुड़े होते हैं. इनके लिए नौकरी अक्सर मानसिक जेल जैसी बन जाती है.
 

4.मूलांक 1( 1, 10, 19, 28 )-ब्रांड बिल्डर होते हैं ये

मूलांक 1( 1, 10, 19, 28 )-ब्रांड बिल्डर होते हैं ये
4

किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग जन्मजात लीडर होते हैं. इन लोगों का मूलांक 1 होता है और ये सूर्य से जुड़ा है, जो नेतृत्व और सत्ता का प्रतीक है. ऐसे लोग अपने नियम खुद बनाना पसंद करते हैं. नौकरी में बॉस के नीचे काम करना इन्हें मानसिक रूप से दबा देता है. इन लोगों की ताकत बिजनेस में होती है, ये ब्रांड बिल्डर होते हैं और इनका माइंडसेट CEO वाला होता है. ये बड़े विज़न वाले उद्यमी बनते हैं.
 

5.मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) – स्ट्रैटेजिस्ट और मैनेजर

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) – स्ट्रैटेजिस्ट और मैनेजर
5

किसी भी महीन की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 3 के होते हैं और ये बेहतरीन स्ट्रैटेजिस्ट और मैनेजर बनते हैं. क्योंकि मूलांक 3 गुरु ग्रह से जुड़ा है, जो ज्ञान, प्लानिंग और विस्तार का कारक है. ये लोग नौकरी में सिर्फ सिस्टम का हिस्सा बन जाते हैं, जबकि इनकी क्षमता सिस्टम बनाने की होती है. इनके ताकत मैनेजमेंट के साथ एजुकेशन, कंसल्टिंग मे ंहोती है. ये मल्टी-वर्टिकल बिजनेस में सक्सेस होते हैंय
 

6.मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख) – ट्रेडर और मार्केटिंग मास्टर

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख) – ट्रेडर और मार्केटिंग मास्टर
6

किसी भी महीन की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 5 के होते हैं और ये टॉप ट्रेडर और मार्केटिंग मास्टर होते हैं. क्योंकि इनका मूलांक बुध से जुड़ा है, जो व्यापार, कम्युनिकेशन और मार्केटिंग का ग्रह है. ऐसे लोग नौकरी में बोर हो जाते हैं और बार-बार जॉब बदलते हैं. इनकी बिजनेस में ताकत ट्रेडिंग, डिजिटल मार्केटिंगस, सेल्स और मीडिया में होती है.
 

7.मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख) – स्ट्रगल से एम्पायर बनाने वाले

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख) – स्ट्रगल से एम्पायर बनाने वाले
7

किसी भी महीन की 8, 17, 26 तारीख पर जन्में लोग मूलांक 8  के होते हैं और ये स्ट्रगल से एम्पायर बनाने वालों में होते हैं. ये नौकरी में स्ट्रगल करते हैं और फिर अपना स्टार्टअप खड़ा करने मे भी थोड़ा स्ट्रगल करते हैं लेकिन फिर जब ये सक्सेस की राह पकड़ते हैं तो फिर रुकते नहीं. शनि इनकी परीक्षा लेने के बाद स्लो सक्सेस देता है लेकिन ये सफल बिजनेस में ही होते हैं. क्योंकि मूलांक 8 शनि से जुड़ा है, जो संघर्ष के बाद बड़ी सफलता देता है. नौकरी में ये लोग अक्सर शोषण महसूस करते हैं, लेकिन बिजनेस में संघर्ष को हथियार बना लेते हैं. बिजनेस में इनकी ताकत मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट में होती है.

8.मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख) – रिस्क लेने वाले विज़नरी

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख) – रिस्क लेने वाले विज़नरी
8

किसी भी महीन की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 9 के होते हैं और इनके रिस्क लेने वाले विज़नरी के चलते सफलता मिलती है. ये बिजनेस में अपना एम्पायर इसी रिस्क को लेकर बनाते हैं. क्योंकि मूलांक 9 मंगल से जुड़ा है, जो साहस और जोखिम का प्रतीक है. नौकरी में नियम और रूटीन इन्हें घुटन देते हैं. इनकी बिजनेस में ताकत स्टार्टअप,  टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पोर्ट्स, एनर्जी सेक्टर में होती है.

9.नौकरी क्यों खत्म कर देती है इन लोगों का ओरिजनल पैशन?

नौकरी क्यों खत्म कर देती है इन लोगों का ओरिजनल पैशन?
9

इन मूलांक वालों का ओरिजनल पैशन कुछ और ही होता है और नौकरी करने से इनका दिल-दिमाग दोनों ही स्टक हो जाता है.अंक ज्योतिष के अनुसार, इन मूलांकों के लोगों में 3 प्रमुख गुण होते हैं पहला स्वतंत्र सोच, दूसरा जोखिम लेने की प्रवृत्ति और तीसरा नियंत्रण अपने हाथ में रखने की इच्छा और ये सब नौकरी में संभव नहीं होता. इसलिए ये नौकरी में घुटन महसूस करते हैं.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement