धर्म
ऋतु सिंह | Jan 23, 2026, 07:23 PM IST
1.कुछ लोगों की जुबान से निकली बात दूसरों को लग जाती है

आपने आपने आसपास या किसी के बारे में ये बात जरूर सुनी होगी कि वो जो कह देते हैं उनकी बात सच हो जाती है या किसी को वो बद्दुआ देते हैं तो वो लग जाती है. सच में ऐसा होता है क्योंकि कुछ लोगों की जुबां पर माना जाता है सरस्वती हर समय विराजमान होती हैं. ऐसे लोगों की जुबान से निकली बात दूसरों को लग जाती है. वो चाहे अच्छी हो या बुरी.
2.ये लोग भगवान का उपहार माने जाते हैं

ये लोग दिल के साफ होते हैं और इनका आत्मा को प्योर सोल कहा जाता है क्योंकि ये अपने होश में या जाने-अनजाने में भी किसी की आत्मा को दुख नहीं देते हैं. ऐसे लोग दूसरों के साथ हमेशा अपनत्व का व्यवहार रखते हैं. ये लोग इसी वजह से प्योर होते हैं और भगवान का उपहार माने जाते हैं.
3. इनकी दुआ और बद्दुआ दोनों तुरंत लगती है

कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों की दुआ ही नहीं, बद्दुआ भी तुरंत फलीभूत हो जाती है. इसलिए कहा जाता है कि इन तारीखों पर जन्मे लोगों को कभी कष्ट नहीं देना चाहिए. क्योंकि इनकी आत्मा जैसा व्यवहार दूसरों से पाती है वैसा ही दूसरों के लिए भी सोचती है. इसलिए ऐसे लोगों के साथ बहुत संभल कर रहना चाहिए. अगर ये किसी को दुआ दें या बद्दुआ तुरंत उसे लग जाती है.
4. इन तारीखों पर जन्मे लोगों की वाणी कब होती है एक्टिवेट

किसी भी महीने की 2, 5, 6, 11, 15, 20, 22, 24 और 31 तारीख को जन्मे लोगों की वाणी-सिद्धि (सरस्वती वास) का आशीर्वाद मिला है. ये ज़ुबान के धनी कहे जाते हैं. इनके जुबान तब एक्टिवेट होती है जब ये दिल से बहुत खुश या बहुत दुखी होते हैं.
5.ये ग्रह मिलकर देते हैं वाणी सिद्धी

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इन जन्म-तिथियों पर जन्मे लोगों का सीधा संबंध बुध और चंद्र ऊर्जा से होता है. यही ग्रह वाणी, बुद्धि, भावना और शब्दों की शक्ति को नियंत्रित करते हैं. इसके अलावा इन तारीखों का योग 2 (चंद्र), 4 (राहु), 5 (बुध) और 6 (शुक्र) की ऊर्जा से बनता है. जब ये सभी शक्तियां संतुलन में होती हैं तो व्यक्ति के शब्द केवल आवाज़ नहीं रहते बल्कि वे ऊर्जा बन जाते हैं. इसी वजह से इनको वाणी सिद्धी का उपहार मिला होता है.
6.तभी तक जुबान पर होती है मां सरस्वती जब तक...

इनकी जुबां तभी इनका साथ देती है जब ये नेक राह पर चलते हैं और किसी का बुरा नहीं करते और न ही किसी की आत्मा को कष्ट देते हैं. अगर ये किसी को शारीरिक-मानसिक कष्ट दें, किसी का बुरा करने का इरादा रखें तो इनकी जुबां से सरस्वती का वास हट जाता है. इनकी जुबान पर तब तक ही मां सरस्वती विराजमान होती हैं जब तक सच में इनका आत्मा प्योर होती है.
7.ये बात समझ लें

इन तारीखों पर जन्मे लोग शब्दों के साधक होते हैं. अगर ये अपनी वाणी को साध लें तो न सिर्फ अपना बल्कि दूसरों का भाग्य भी बदल सकते हैं. इनके लिए सच यही है कि शब्द ही इनकी शक्ति है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से