धर्म
ऋतु सिंह | Feb 16, 2026, 08:37 AM IST
1. कुछ जन्म तारीखें सफलता का संकेत मानी जाती हैं

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जन्म तारीख केवल कैलेंडर की एक संख्या नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच, करियर और भाग्य को प्रभावित करने वाला एक शक्तिशाली अंक संकेत होती है. कुछ जन्म तारीखें ऐसी मानी जाती हैं जिन पर जन्मे लोगों को जीवन में विशेष सफलता, नेतृत्व क्षमता और भाग्य का मजबूत साथ मिलता है. कहते हैं कि इन तारीखों पर जन्मे लोगों की किस्मत ऊपर वाला “गोल्डन पेन” से लिखता है, यानी उनके लिए अवसर खुद रास्ता बनाते हैं. चलिए जानें कौन सी हैं वो जन्म तारीखें.
2.तारीख: 1, 10, 19, 28 (मूलांक 1)

मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता के लिए जाने जाते हैं और इनमें जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है. बिजनेस और मैनेजमेंट में सफलता के साथ ही इनके बड़े पदों पर पहुंचने की संभावना होती है क्योंकि ये न तो रिस्क लेने से डरते हैं न ही मेहनत करने से. इन लोगों का करियर राजनीति, प्रशासन, उद्यमिता और कॉर्पोरेट नेतृत्व में चमकता है. खास बात ये है कि ये जब तक काम पूरा न कर लें कभी हार नहीं मानते. इसलिए इनकी सफलता तय होती है.
3. तारीख: 3, 12, 21, 30 (मूलांक 3)

मूलांक 3 को गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान और विस्तार का प्रतीक है. ये बुद्धिमान और रणनीतिक सोच वाले होते हैं और ये बेहतरीन शिक्षक, सलाहकार और मैनेजर फील्ड में सक्सेस ज्यादा होते हैं. धन और प्रतिष्ठा प्राप्त करने की क्षमता इनमें अतुलनीय होती है. इन लोगों का सामाजिक सम्मान बहुत होता है, क्योंकि ये मेनहती होते हैं और काम को एक टास्क की तरह लेकर पूरा करने में वश्वास रखते हैं. इन लोगों को जीवन में कई बार बड़े मौके मिलते हैं क्योकि इनकी मेहनत रंग लाती है.
4.तारीख: 5, 14, 23 (मूलांक 5)

मूलांक 5 वाले लोग संचार, मार्केटिंग और बिजनेस में खास होते हैं. इनका तेज दिमाग और बहुमुखी प्रतिभा इनको मीडिया, ट्रेडिंग और सेल्स में सफलता दिलाती है. एक खास बात इनकी सफलता के पीछे ये होती है कि ये जल्दी फैसले लेने की क्षमता रखते हैं. वहीं ये नेटवर्किंग में भी माहिर होते हैं. इन लोगों की किस्मत अक्सर अचानक अवसरों से बदलती है.
5.तारीख: 6, 15, 24 (मूलांक 6)

मूलांक 6 को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जो सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतीक है. ये लोग अगर कला, फैशन और मनोरंजन के फील्ड में होते हैं तो सफलता के चांस इनके ज्यादा होते हैं. ये धन और विलासिता की प्राप्ति करते हैं और आकर्षक व्यक्तित्व इनका इनको रिश्तों ही नहीं पब्लिक रिलेशन में माहिर बनाता है. और सफलता के चांस बढ़ा देता है. इन लोगों को आरामदायक और समृद्ध जीवन मिलने की संभावना होती है.
6. इन तारीखों पर जन्मे लोग क्यों होते हैं ज्यादा सफल?

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, कुछ अंक ऊर्जा, नेतृत्व और अवसरों को आकर्षित करते हैं. लेकिन आधुनिक मनोविज्ञान के अनुसार भी कुछ पैटर्न देखे गए हैं जैसे- ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और जोखिम लेने की प्रवृत्ति अधिक होती है. साथ ही ये अवसरों को पहचानने और भुनाने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा इनकी सोशल नेटवर्किंग और प्रभाव डालने की स्किल जबरदस्त होती है. यानी सफलता केवल भाग्य नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और व्यवहार का परिणाम भी है.
7.गोल्डन पेन से लिखी किस्मत या स्मार्ट स्ट्रेटजी?

न्यूमेरोलॉजी में कुछ तारीखों को अत्यंत शुभ और सफल माना जाता है, लेकिन असली सफलता भाग्य और कर्म के संतुलन से आती है.इन तारीखों पर जन्मे लोगों में नेतृत्व, अवसर पहचानने और जोखिम लेने की प्रवृत्ति अधिक होती है. यही कारण है कि वे अक्सर जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफल हो जाते हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से