Advertisement

Numerology: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों में होता है लॉयल्टी इशू, कुंडली में 2 शादियों का योग बनाता है दिलफेंक

People born on these dates chances of extramarital affairs आज आपको उस मूलांक के बारे में बताएंगे जिनके जीवन में एक नहीं दो शादी का योग होता है और ये अक्सर विवाहेत्तर संबंधों में फंस जाते हैं.

ऋतु सिंह | Jul 20, 2025, 08:50 AM IST

1.इनको कई दफे प्यार होता है

इनको कई दफे प्यार होता है
1

जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो बुध ग्रह से प्रभावित होता है. इनका तेज़ दिमाग, आकर्षक व्यक्तित्व और निडर स्वभाव दूसरों का दिल जीत लेता है. इस अंक वाले लोग अपने ही अंदाज़ में जीते हैं. ये लोग जल्दी ही दूसरों के साथ घुल-मिल जाते हैं और अक्सर इनको कई दफे प्यार होता है.

Advertisement

2.इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होता ट्रस्ट इशू

इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होता ट्रस्ट इशू
2

मूलांक 5 वालों को लेकर उनके पार्टनर को हमेशा ट्रस्ट इशू होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है.  ये तीनों ही तारीख पर जन्मे लोगों में दो शादी या बार-बार प्यार में पड़ने की तीव्र संभावना होती है.

3.अपने चुलबुले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं ो

अपने चुलबुले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं ो
3

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले ये लोग किसी के भी साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और अक्सर अपने चुलबुले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. इनका स्वभाव रोमांटिक होता है और ये अक्सर अतिरिक्त रिश्तों की ओर आकर्षित हो सकते हैं.

4.दो बार शादी करने की संभावना

दो बार शादी करने की संभावना
4

अंक ज्योतिष के अनुसार, चूंकि मूलांक 5 वाले ये लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं, इसलिए इनके पहले विवाह में अक्सर समस्याएं आती हैं, जिसके कारण इनके दोबारा विवाह करने की संभावना अधिक होती है.
 

5.ये लोग किसी बंधन में नहीं बंधना चाहते

ये लोग किसी बंधन में नहीं बंधना चाहते
5

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 5 वाले लोग जल्दी किसी बंधन में नहीं बंधना चाहते और अगर शादी भी कर लें, तो स्थिरता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. इन्हें आज़ादी पसंद होती है, इसलिए ये रिश्ते में स्पेस चाहते हैं.
 

6.किस अंक से खाती है पटरी और किससे होता है टकराव?

किस अंक से खाती है पटरी और किससे होता है टकराव?
6

 अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1, 3 और 6 वाले लोग इनके लिए अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं. अंक 2 और 7 वाले लोगों के विचार मेल नहीं खाते, जिससे रिश्ते में टकराव हो सकता है.
 

7.लोगों को प्रभावित करने में कुशल

लोगों को प्रभावित करने में कुशल
7

अंक ज्योतिष के अनुसार, ये अच्छे व्यवसायी बनते हैं क्योंकि ये जोखिम उठाने और लोगों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं. ये मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स और पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाते हैं.
 

8.स्वास्थ्य और कमजोरी

स्वास्थ्य और कमजोरी
8

अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग जल्दी तनावग्रस्त हो सकते हैं. ज़्यादा सोचने से इनका दिमाग जल्दी थक जाता है. खान-पान और दिनचर्या में अनियमितता इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी है. बुध का प्रभाव तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है.

9.फ्रीलांसिंग और ट्रैवल रिलेटेड काम पसंद

फ्रीलांसिंग और ट्रैवल रिलेटेड काम पसंद
9

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन्हें फ्रीलांसिंग और ट्रैवल रिलेटेड काम पसंद होते हैं. इन्हें सीमित दायरे में काम करना पसंद नहीं होता. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी, ग्रह-नक्षत्रों के योग और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement