Advertisement

Numerology: इन 4 तारीखों पर जन्में लोगों को सरकारी नौकरी मिलना तय होता है, बिना किसी जद्दोजहद के पाते हैं ऊंची पोस्ट

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी नौकरी सरकारी लगे ताकि जॉब सिक्योरिटी रहे लेकिन हर किसी का ये सपना पूरा नहीं होता है. लेकिन यहां आपको उन मूलांक वालों के बारे में बताएंगे जिनके भाग्य में सरकारी नौकरी का योग जन्मजात होता है.

ऋतु सिंह | Jul 20, 2025, 04:43 AM IST

1.4 ग्रहों से रूल होने वालों के हाथ लगती है सरकारी नौकरी

4 ग्रहों से रूल होने वालों के हाथ लगती है सरकारी नौकरी
1

सूर्य, राहु, शुक्र और शनि ग्रह से रूल होने वाले जातकों के भाग्य में सरकारी सेवा का योग होता है. ये 4 ग्रह ऐसे योग बनाते हैं कि जातक का रुझान और लगन सरकारी नौकरी के द्वार खोल देते हैं. तो चलिए जानें ये कौन से है ये मूलांक वाले लोग.

Advertisement

2.मूलांक 1

मूलांक 1
2

किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के लोगों में अपार आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता होती है. ये आईएएस, आईपीएस जैसी प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. इस मूलांक का स्वामी ग्रहों का राजा सूर्य है. सूर्य शक्ति और उच्च पद का प्रतीक है. इस मूलांक के लोग बहुत मेहनत करते हैं, इनकी एकाग्रता सूर्य की तरह तीव्र होती है.
 

3.मूलांक 4

मूलांक 4
3

किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह है. राहु के प्रभाव से इस मूलांक के लोग मेहनती होते हैं. इस पृष्ठभूमि के लोग बैंक, रेलवे, एसएससी जैसी तकनीकी और सरकारी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. इस पृष्ठभूमि के लोग कड़ी मेहनत की आवश्यकता महसूस नहीं करते और पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देते हैं.
 

4.मूलांक 6

मूलांक 6
4

किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का स्वामी शुक्र है. यह प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, कला, धन और सुख-सुविधाओं का कारक है. शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक के लोग कानूनी सेवाओं, शिक्षकों या समाज कल्याण विभागों में सरकारी नौकरी पा सकते हैं. इनके व्यक्तित्व में आकर्षण होता है, इसलिए इसका असर साक्षात्कार पर पड़ता है.
 

5.मूलांक 8

मूलांक 8
5

किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इनका स्वामी शनि होता है. शनि के प्रभाव के कारण मूलांक 8 वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकारी नौकरी के अवसर मिलते हैं. इस मूलांक के लोगों का PWD, कोर्ट-कचहरी या रेलवे विभाग में काफी दबदबा होता है.
 

6.सफलता की गारंटी बढ़ जाएगी

सफलता की गारंटी बढ़ जाएगी
6

तो अगर आप इन मूलांक पर जन्मे हैं तो आपने अंक के अनुसार करियर चुनें क्योंकि ऐसा करने से आपकी सफलता की गारंटी बढ़ जाएगी.

Advertisement
Advertisement

Advertisement