धर्म
ऋतु सिंह | Aug 03, 2025, 09:49 AM IST
1. रुकावटों और साजिश हर कदम पर मिलती है इन्हे

अक्सर हम देखते हैं कि कई लोग ऐसे होते हैं, जो चाहे कितने भी इंटरव्यू दे लें या फिर अच्छी शिक्षा क्यों न प्राप्त कर लें, उन्हें आसानी से नौकरी नहीं मिलती. और अगर मिल भी जाती है तो वे ऑफिस में अपने सहकर्मियों की साजिश का शिकार हो जाते हैं.कुछ तारीखों पर जन्में लोगों के साथ ये अक्सर होता है लेकिन ये लोग हार मानने वालों में से नहीं होते हैं. ये साजिश और रुकावटों को बीच सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, आज हम आपको ऐसी जन्मतिथि वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी नौकरी या व्यवसाय में खूब तरक्की करते हैं, अक्सर इनके भाग्य में सरकारी नौकरी ही होती है वह भी हाई पोस्ट वाली.
2.इसलिए कहे जाते हैं बाजीगर

अंक ज्योतिष के अनुसार आज हम आपको ऐसी जन्मतिथि वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी भी फील्ड में जाएं अपना झंडा जरूर गाड़ते हैं. ये सरकारी से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर में हाई पोस्ट पर बैठते हैं और यहां तक पहुंचने के लिए वह संघर्ष तो करते हैं लेकिन जीतते भी जरूर हैं. कई दफे हार के बाद भी ये हिम्मत नहीं हारते और इसलिए लोग इन्हें बाजीगर भी कहते हैं क्योंकि ये अपनी जीत के लिए हर संभव प्रयास और ट्रिक्स अपनाते हैं.
3. इस मूलांक वालों का कैसा होता है फ्यूचर

अंक ज्योतिष में मूलांक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि मूलांक से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है. मूलांक से हम जान सकते हैं कि भविष्य कैसा होगा, भविष्य में आप कितने सफल होंगे. अंक ज्योतिष के अनुसार, आज हम ऐसी जन्मतिथि या मूलांक वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी नौकरी में खूब तरक्की करते हैं, अक्सर सरकारी नौकरी इनके भाग्य में होती है. आइए जानते हैं मूलांक 7 वाले लोगों का व्यक्तित्व और भविष्य कैसा होगा?
4.केतु होता इस मूलांक का स्वामी

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16 और 15 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 को केतु का अंक कहते हैं. जन्मतिथि के दोनों अंकों का योग ही मूलांक यानी मूलांक होता है. उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो 1+6 का योग 7 होगा. इस प्रकार आपका मूलांक 7 होगा. अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को केतु का अंक भी कहते हैं. ये लोग अपने करियर में तरक्की करते हैं. सरकारी नौकरियों में इन्हें खूब सफलता मिलती है. कुल मिलाकर राजयोग होता है इनकी किस्मत में.
5.पढ़ाई में होते हैं होशियार

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग पढ़ाई में अच्छे होते हैं. इन्हें पढ़ाई का बहुत शौक होता है. ये पढ़ाई से कभी पीछे नहीं हटते. ये हमेशा ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हैं और अच्छे अंकों से पास होते हैं. ये अपनी कक्षा में अव्वल आते हैं और हर विषय में अच्छे अंक लाते हैं.
6.सरकारी नौकरी का होता योग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले कुछ लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए भी भाग्यशाली होते हैं. पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ ये अपने करियर में भी तरक्की करते हैं. इन्हें सरकारी नौकरी मिलने की पूरी संभावना होती है. सरकारी नौकरियों में ये खूब तरक्की करते हैं और ऊँचे पदों पर पहुँचते हैं.
7.स्वभाव से सौम्य होते हैं ये

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से सौम्य होते हैं. ये स्वभाव से मृदुभाषी होते हैं, बहुत कम क्रोधित होते हैं. ये सभी से प्रेमपूर्वक बात करते हैं और मधुर वाणी का प्रयोग इन्हें आगे ले जा सकता है. यही इनके व्यवहार की सबसे अच्छी बात है.
8.डिटैचमैंट नेचर के कारण होते हैं अलग

केतु इनका स्वामी है इसलिए इन लोगों के अंदर डिटैचमैंट यानी विरक्ति किसी भी चीज या इंसान को लेकर बहुत जल्दी होती है. केतु दुनिया से डिटैच होकर धार्मिकता से जोड़ता है और इसलिए ये लोग ईमानादार, धार्मिक और अलग सोच रखने वाले होते हैं. इनको जालसाजी, दांव-पेंच करना नहीं आता और ऐसा करने वाले लोगों से ये तुरंत दूर हो जाते हैं.
ये खबर सामान्य जानकारी और अंक गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.