धर्म
Nitin Sharma | Jun 25, 2025, 10:21 AM IST
1.अंक ज्योतिष में मूलांक का महत्व

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के बारें में उसकी जन्म तारीख से पता लगाया जा सकता है. जन्म तारीख से मूलांक निकाला जाता है. मूलांक 1 से लेकर 9 के बीच होते हैं.
2.मूलांक 7

इनमें मूलांक 7 को बेहद भाग्यशाली माना जाता है. इस मूलांक के लोग जिस चीज पर हाथ रख देते हैं. वह सोना बन जाती है. मूलांक 7 किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. ये लोग जो चीज पाने की इच्छा रखते हैं. वह पाकर ही दम लेते हैं.
3.खूब मिलती है शौहरत और सफलता

मूलांक 7 यानी किसी भी महीने की 7, 16, और 25 में जन्मे लोग शौहरत, सफलता को जीवन में प्राप्त करते हैं. ये अपने भाग्य के बल पर कई चीजों को अपना बना लेते हैं. इनके भाग्य का सितारा चमक उठता है.
4.ये फेमस हस्तियां हैं नंबर 7

मूलांक 7 के लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं. इसका एक उदाहरण भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अभिनेता सैफ अली खान, सितार वादर पंडित रविशंकर, मार्शल आर्ट्स कलाकार और अभिनेता ब्रूस ली है.
5.मूलांक 7 का स्वामी होता है केतु

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इनका स्वामी केतु होता है. केतु ग्रह से प्रभावित होने की वजह से ये लोग रहस्यमय, शांत, गंभीर और दूरदर्शी होते हैं. इन लोगों में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होती है, जिस काम को ठान लेते हैं पूरा करके छोड़ते हैं.