Advertisement

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों के बीच होता है शिव पार्वती जैसा अटूट रिश्ता, जन्म-जन्मांतर तक चलता है पवित्र बंधन

वैदिक ज्योतिष की तरह ही अंक ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व है. इसमें व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव व्यक्तित्व से लेकर जीवनसाथी और भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है. आज हम एक ऐसी ही जन्मतिथि मूलांक की बात करेंगे, जिनकी जोड़ी शिव पार्वती की तरह होती है. इनका बंधन पवित्र और जन्म-जन्मांतर तक होता.

Nitin Sharma | Jul 14, 2025, 09:47 AM IST

1.मूलांक से लगता है पता

मूलांक से लगता है पता
1

अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के साथ ही उसका मूलांक का पता होना बेहद जरूरी है. मूलांक से ही व्यक्ति की विशेषताओं से भविष्य तक के विषय में पता लगाया जा सकता है. इसमें मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर निकाला जा सकता है. 

Advertisement

2.इस मूलांक की बनती है खास जोड़ी 

इस मूलांक की बनती है खास जोड़ी 
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 और 7 की जोड़ी को बहुत ही खास माना जाता है. इनका रिश्ता भगवान शिव और मां पार्वती की तरह जन्मजन्मांतर तक चलता है. इसकी वजह मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है और मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु का होना है. इनमें चंद्रमा शीतलता और शांति का प्रतीक है. वहीं केतु आध्यात्मिकता, ज्ञान और अंतर्ज्ञान का प्रतीक है. यह एक दूसरे के पूरक हैं.

3.इन तारीख में जन्में लोग होते हैं शिव पार्वती की जोड़ी 

इन तारीख में जन्में लोग होते हैं शिव पार्वती की जोड़ी 
3

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है. वहीं 7, 16 और 25 तारीख में जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है. इनका शादी का बंधन बहुत ही मजबूत होता है. इनकी जोड़ी भगवान शिव और मां पार्वती की तरह जन्म जन्म का माना जाता है.

4.होती हैं कई सारी खूबियां

होती हैं कई सारी खूबियां
4

मूलांक 2 और 7 के लोगों में एक दूसरे को समझने की अद्भुत क्षमता होती है. वे बिना कहे भी एक दूसरे की मन की बात को समझ लेते हैं. भावनाओं को महसूस करने के साथ ही आध्यात्मिकता की ओर झुकान होता है. ऐसे में इनकी जोड़ी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में साथ नजर आता है.

5.पवित्र रिश्ते के होते हैं मालिक

पवित्र रिश्ते के होते हैं मालिक
5

मूलांक 2 के रिश्तों में बहुत ही मधुरता और संतुलन होता है. वहीं मूलांक 7 के लोग किसी भी संबंध में गहनाई और स्थिरता को प्रदान करते हैं. इस मूलांक की जोड़ी का रिश्ता जन्मों-जन्मों का होता है. इनका बंधन बेहद पवित्र और अटूट होता है. ये जीवन की हर मुश्किल से साथ मिलकर लड़ते हैं. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement