Advertisement

Numerology: यारों के यार होते हैं 11 वें महीने में जन्मे लोग, वादा कर दिया तो फिर किसी की नहीं सुनते 

अगर आपका या आपके साथी का जन्म नवंबर महीने में हुआ है तो आप खुद को लकी मान सकते हैं क्योंकि साल के 11 वें महीने में जन्मे लोगों में वफादारी, ईमानदारी, प्यार और खुद के दम पर अपनी पहचान बनाने का जबरदस्त मद्दा होता है.

ऋतु सिंह | Nov 05, 2025, 11:12 AM IST

1.जन्म का महीना उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है

जन्म का महीना उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है
1

ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म का महीना उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है. नवंबर माह वृश्चिक राशि के अंतिम भाग और धनु राशि के प्रथम भाग में आता है. ज्योतिषियों का मानना ​​है कि इस महीने में जन्म लेने वालों में अनोखी और आकर्षक विशेषताएं होती हैं.
 

Advertisement

2.अत्यंत संवेदनशील होते हैं

अत्यंत संवेदनशील होते हैं
2

वे अत्यंत संवेदनशील होते हैं और सत्य के लिए लड़ने की क्षमता रखते हैं. उनका असाधारण व्यक्तित्व उन्हें कार्यक्षेत्र में उच्च पदों तक पहुँचने में मदद करता है.
 

3.चुंबकीय आकर्षण होता है

चुंबकीय आकर्षण होता है
3

नवंबर में जन्मे लोग स्वभाव से ही आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं. जो लोग उनसे एक बार बात करते हैं, वे बार-बार उनकी ओर खिंचे चले आते हैं. वे जहाँ भी जाते हैं, सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
 

4.रहस्यमय प्रकृति और विश्लेषणात्मक क्षमता

रहस्यमय प्रकृति और विश्लेषणात्मक क्षमता
4

नवंबर माह में वृश्चिक राशि के प्रभाव में वृद्धि के कारण, इनका व्यक्तित्व कभी-कभी रहस्यमयी हो जाता है. इन्हें समझना कठिन होता है. ये गहन विश्लेषणात्मक और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं. इनमें सीखने की ललक होती है. ये कठिन से कठिन समस्याओं को भी आसानी से हल करने की क्षमता रखते हैं.
 
 

5.साहसिक निर्णय और साहस

साहसिक निर्णय और साहस
5

इस महीने में जन्मे लोग आमतौर पर साहसी होते हैं. ये कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में ज़्यादा समय बर्बाद नहीं करते, बल्कि जल्दी और साहसपूर्वक निर्णय लेते हैं. ये जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने से नहीं हिचकिचाते.
 

6.जो वादा किया वो निभाकर ही दम लेंगे

जो वादा किया वो निभाकर ही दम लेंगे
6

इस महीने में जन्मे लोग अपनी बात के बहुत पक्के होते हैं. एक बार कोई वादा कर देने के बाद, चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती क्यों न आ जाए, वे उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं. इसी गुण के कारण, वे अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत संबंधों में भरोसेमंद माने जाते हैं.
 

7.अपनी प्रतिभा के कारण प्रसिद्धी पाते हैं

अपनी प्रतिभा के कारण प्रसिद्धी पाते हैं
7

नवंबर में जन्मे लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. ये आमतौर पर अपने काम में दूसरों की सलाह लेना पसंद नहीं करते. ये अपनी प्रतिभा, मेहनत और योग्यता से नाम कमाते हैं और अपने सपनों को साकार करते हैं. लेकिन कभी-कभी ये जल्दबाजी में फैसले लेने के भी आदी होते हैं. ये अपने परिवार के लिए एक मज़बूत सहारा बनकर खड़े होते हैं.
 

8.आर्थिक मामलों में चुस्ती और आत्मविश्वास से भरे होते हैं

आर्थिक मामलों में चुस्ती और आत्मविश्वास से भरे होते हैं
8

उनकी जन्म संख्या के आधार पर शुक्र या मंगल का प्रभाव अधिक होता है. वृश्चिक राशि के स्वामी होने के कारण वे आर्थिक मामलों में चुस्ती और आत्मविश्वास से भरे होते हैं. वे गहरे भावनात्मक अनुभवों की तलाश में रहते हैं और आसानी से दूसरों के आगे समर्पण नहीं करते. एक बार जब उन्हें प्यार मिल जाता है, तो उनकी प्रतिबद्धता और निष्ठा अपार होती है.

9.सफलता थोड़ी देर से मिलती है

सफलता थोड़ी देर से मिलती है
9

वे बहुत संवेदनशील होते हैं और सच्चाई के लिए लड़ने की क्षमता रखते हैं. उनका असाधारण व्यक्तित्व उन्हें करियर में ऊंचे पदों तक पहुंचने में मदद करता है. हालांकि वो अपने जीवन के 40 वें साल के बाद ज्यादा सक्सेस होते हैं. उससे पहले उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. वे अपने जीवनसाथी से भी उसी स्तर की वफ़ादारी और प्रतिबद्धता की अपेक्षा रखते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement