धर्म
Nitin Sharma | Sep 08, 2025, 03:31 PM IST
1.हर किसी हाथ में होता अर्ध या पूर्ण चंद्र का निशान

हर किसी व्यक्ति के हाथ में अर्ध चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा जरूर होता है. यह दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाकर देखने पर लगता है. हाथों की हथेलियों को मिलाकर देखने पर अर्ध या पूर्ण चंद्रमा जरूर बनता है. हस्तशास्त्र में इसे एक अच्छा संकेत माना गया है. आइए जानते हैं हाथ में अर्ध और पूर्ण चंद्रमा बनने से हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है...
2.चांद का निशान होता है शुभ

हस्तशास्त्र के अनुसार, हथेली पर बना चांद का निशान व्यक्ति के भविष्य में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है. इससे व्यक्ति को मान सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है.
3.हाथ में अर्ध चंद्रमा बनना किस बात का है संकेत

हस्तशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में अर्ध चंद्रमा बनता है. इसे बेहद शुभ माना जाता है. हाथ में अर्ध चंद्र वाला व्यक्ति स्वभाव से बेहद कल्पनाशील होने के साथ ही रचनात्मक होता है. ऐसे लोग कला, लेखन, अभिनय से लेकर संगीत के क्षेत्र में आगे जाते हैं.
4.जीवन में मिलता है मान सम्मान और यश

जिन लोगों की हथेली में अर्ध चांद बना होता है. ऐसे व्यक्तियों को जीवन में सौभाग्य और मान सम्मान की प्राप्ति होती है. इन्हें खूब यश मिलता है. ऐसे लोग मानसिक शांति और आध्यात्मिक झुकाव की ओर प्रेरित होते हैं.
5.विदेश जाने के मिलते हैं अवसर

जिन लोगों की हथेलियों में अर्ध चंद्र बना होता है. ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते हैं. ये लोग भीड़ से अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं. ऐसे लोगों का अंतर्ज्ञान (intuition) अच्छा होता है. साथ ही बहुत ही क्रिएटिव होते हैं.
6.नेक दिल के होते हैं

इन लोगों का दिल बहुत ही नेक होता है. इनकी आत्माएं बहुत ही दिव्य मानी जाती है. ये लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य और कार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से