Advertisement

Palmistry: हथेली में शुक्र पर्वत होने पर धन दौलत के साथ मिलता सच्चा प्यार, न होने पर ऐसे कटता है जीवन

हाथों की हथेलियों में रेखाओं के साथ ही निशान और पर्वतों का खास महत्व होता है. हाथों की उंगली और अंगूठे के ठीक नीचे ग्रहों का स्थान माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे के ठीक नीचे और आयु रेखा से घिरा व उभरा हुआ भाग शुक्र पर्वत माना जाता है.

Nitin Sharma | Jul 16, 2025, 03:01 PM IST

1.हथेली में शुक्र पर्वत का प्रभाव

हथेली में शुक्र पर्वत का प्रभाव
1

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जन्मकुंडली में जो ग्रह उच्च व शुभ का होता है. वह हथेली पर उतना ही साफ दिखाई देता है. इसके अलावा पर्वत का हथेली पर न होना भी शुभ-अशुभ संकेत देता है. 
आइए जानते हैं शुक्र पर्वत की कौन सी स्थिति शुभ मानी जाती है.

Advertisement

2.शुक्र पर्वत का पूरी तरह से विकसित होना

शुक्र पर्वत का पूरी तरह से विकसित होना
2

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत पूरी तरह से उभरा हुआ दिखता है. ऐसे लोग बेहद खूबसूरत होते हैं. इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. ये लोग काफी साहसी और हिम्मती माने जाते हैं. इन्हें जीवन में खुब सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है.

3.शुक्र पर्वत का हथेली में न दिखना

शुक्र पर्वत का हथेली में न दिखना
3

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत का स्थान पूरी तरह स्पष्ट नहीं होता है. ऐसे लोग किसी भी काम की शुरुआत करने से डरते हैं. ये लोग साधु संन्यासी जैसा जीवन बिताना पसंद करते हैं.

4.ऐसी होती है लव लाइफ

ऐसी होती है लव लाइफ
4

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली बहुत चिकनी व मुलायम होती है. साथ ही शुक्र पर्वत पूरी तरह से विकसित होता है. ऐसे लोग प्यार के मामले में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. वहीं जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत का अभाव होता है. ऐसे लोगों को प्यार में उतार चढ़ाव सामना करना पड़ता है.

5.Disclaimer

Disclaimer
5

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement