धर्म
Nitin Sharma | Jul 18, 2025, 01:23 PM IST
1.जानें मूलांक और भाग्यांक क्या है

मूलांक आपकी जन्म तारीख है. यह 1 से लेकर 9 तक होती है. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा. यह डबल डिजीट यानी जन्म 28 को हुआ है तो 2 + 8= 10 अब 1+0 = 1 यानी आपका मूलांक 1 होगा.
2.ऐसे निकाल सकते हैं भाग्यांक

भाग्यांक व्यक्ति की पूरी जन्म तिथि से निकाला गया जोड़ होता है. यानी अगर किसी व्यक्ति का जन्म 20+ 1+ 1990 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए सभी संख्याओं को जोड़ दें. जैसे 2+0+1+1+9+9+0 = 22 अब 2+2 = 4 यानी व्यक्ति का भाग्यांक 4 होगा.
3.क्या बताता है मूलांक

अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक यानी किसी भी महीने में जन्मे व्यक्ति की जन्म तिथि मूलांक होती है. मूलांक का संंबंध सीधा आत्मा से होता है. वहीं ग्रह का प्रभाव भी पड़ता है. ऐसे में मूलांक देखकर यह बताया जा सकता है कि व्यक्ति किस ग्रह से प्रभावित है. उसका स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व कैसा रहेगा.
4.भाग्यांक क्या है

भाग्यांक एक तरह से संसार की चाल होता है. ज्यादातर लोगों का मूलांक और भाग्यांक अलग होते हैं. ऐसे में आत्मा कुछ और चाहती है और भाग्य कुछ और कराना चाहता है. इसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं.
5.मूलांक का पड़ता है ज्यादा प्रभाव

अंक शास्त्र की माने तो मूलांक और भाग्यांक दोनों ही महत्वपूर्ण साबित होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव मूलांक का पड़ता है. इसकी वजह से मूलांक का जुड़ाव आत्मा से होना है.
6.मूलांक और भाग्यांक प्रभाव कौन सा होता है ज्यादा पावरफुल

मूलांक और भाग्यांक में सबसे ज्यादा पावरफुल क्या होता है. जानकारों की मानें मूलांक ज्यादा पावरफुल होता है.क्योंकि यह आत्मा को प्रभावित करता है. यह कभी नहीं बदलता, लेकिन भाग्यांक भाग्य को बताता है. यह रास्त बदल सकता है.