धर्म
Abhay Sharma | Feb 08, 2026, 05:14 PM IST
1.अपनों को गर्व महसूस कराने की चाहत

अंक ज्योतिष के अनुसार, आज हम आपको उन तारीखों पर जन्मी लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बस ये चाहती हैं कि उनके अपने उन पर गर्व महसूस करें. इन लड़कियों की मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी उन्हें सबसे अलग बनाती है.
2.अपनों और पसंदीदा शख्स की खुशी के लिए लगा देती हैं जी-जान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं किसी भी महीने की 3, 5, 12, 14, 21, 23 और 30 तारीख को जन्मी लड़कियों के बारे में. अंक ज्योतिष के अनुसार, मेहनत, जिम्मेदारी और अपनों के लिए समर्पण इनकी पहचान होती है. ये पसंदीदा शख्स और अपनों को गर्व महसूस कराने के लिए जी-जान लगा देती हैं.
3.खुद से पहले दूसरों को रखती हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक की लड़कियां थकान हो या परेशानी, अपनों को खुश देखने के लिए खुद को ज़्यादा काम में झोंक देती हैं. इनके लिए सबसे बड़ी खुशी होती है पसंदीदा लोगों के चेहरे पर गर्व और मुस्कान देखना और इसके लिए ये कभी हार नहीं मानती हैं.
4.इन तारीखों पर जन्मे लोगों की खासियतें

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां बेहद मेहनती और जिम्मेदार होती हैं, ये दिल की साफ होती हैं. भावनात्मक जरूर होती हैं, पर मुश्किल समय में मजबूत बनकर खड़ी रहती है. ये रिश्तों में संतुलन बनाए रखती हैं, परिवार या टीम को जोड़ने का काम करती हैं.
5.सीखने और आगे बढ़ने की चाह

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक की लड़कियों में लगातार खुद को बेहतर बनाने की चाह होती है, इन्हें किसी काम के लिए रुकना पसंद नहीं होता है. हालांकि, इन तारीखों में जन्मी महिलाओं को यह सीखना चाहिए कि अपनों के साथ-साथ खुद का भी ख्याल रखना जरूरी है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से