Advertisement

Numerology: शक और संदेह से घिरे रहते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, शादी बन जाती है तमाशा

which people are suspicious: शक ऐसी चीज है जो शक करने वाले के लिए ही नहीं पूरे परिवार के लिए खतरनाक साबित होती है. शक एक ऐसी बीमारी है जो हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर देती है. आज आपको उन मूलांक के बारे में बताएंगे जो हमेशा ही शक से घिरे रहते हैं.

ऋतु सिंह | Jul 08, 2025, 07:57 AM IST

1.इस मूलांक को 'शक का शहंशाह' माना जाता है

इस मूलांक को 'शक का शहंशाह' माना जाता है
1

अंक ज्योतिष में जन्म तिथि को मूलांक कहा जाता है. और आज जिस मूलांक के बारे में आपको बता रहे हैं उसे 'शक का शहंशाह' माना जाता है. ये मूलांक किसी पर भरोसा नहीं करता और अगर किसी को खास समझ ले तो वो गलत या सही कुछ भी कहे उसकी ही सुनते हैं. लेकिन इनकी इस शक की आदत से इनका पूरा परिवार ही तबाह हो जाता है. चलिए जानें कौन से है ये मूलांक वाले.

Advertisement

2.मूलांक 2 वाले होते हैं संदेह से भरे

मूलांक 2 वाले होते हैं संदेह से भरे
2

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है. आज हम आपको मूलांक 2 वाले लोगों की कमियों और शासक ग्रहों के बारे में बताएंगे. ये वो मूलांक है जो संदेह से भरे होते हैं.

3.अगर पति-पत्नी दोनों ही एक ही मूलांक के हैं तो

अगर पति-पत्नी दोनों ही एक ही मूलांक के हैं तो
3

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग शंकालु स्वभाव के होते हैं. इनका यह स्वभाव इनके वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां खड़ी करता है. ये अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा नहीं करते और हर बात पर शक करते हैं. इनकी इस आदत के कारण लोग इनसे दूर रहने लगते हैं. और अगर पति-पत्नी दोनों ही एक ही मूलांक के हैं तो संभवत: इनकी लाइफ में शक, लड़ाई और आपसी मतभेद किसी न किसी बात को लेकर चलती रहेगी.
 

4.कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति का मन भटकता रहता है

कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति का मन भटकता रहता है
4

अंक 2 का स्वामी चंद्रमा माना जाता है जो मन, मनोबल, विचार, सुख, माता से संबंध और प्रकृति का कारक है. जब भी चंद्रमा की चाल बदलती है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव पहले अंक 2 वाले लोगों पर पड़ता है. कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति का मन भटकता रहता है और वह बेचैन रहता है. उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है, वह आए दिन लोगों से लड़ता-झगड़ता रहता है.

5.मूलांक 2 वाले लोग दिमाग शांत नहीं रहता है

मूलांक 2 वाले लोग दिमाग शांत नहीं रहता है
5

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग दिमाग शांत नहीं रहता है ये हमेशा किसी न किसी उलझन में रहते हैं और इसी उलझन में वह कई तरह की सोच खुद में डवलप कर लेते हैं और नतीजा ये सामने वाले लोगों के लिए खुद की धारणा बना लेते हैं. ये लोग बहुत बोलने वाले होते हैं और हर किसी के मैटर में इनको घुसना होता है.
 

6.मन में कुछ और जुबां पर कुछ होता है

मन में कुछ और जुबां पर कुछ होता है
6

मूलांक दो की सबसे बड़ी कमी ये है कि उनके मन में कुछ और जुबां पर कुछ होता है. इसके चलते वो किसी भी रिश्ते में सही संबंध कायम नहीं कर पाते हैं. अगर इनका लाइफ पार्टनर भी इसी मूलांक का हुआ तो तय है कि इनकी शादी का तमाशा बनेगा.

7.लड़ाई-झगड़े खूब होते हैं

लड़ाई-झगड़े खूब होते हैं
7

जिस भी घर में मूलांक 2 वाले होते हैं उस घर में लड़ाई-झगड़े और रोनाःधोना खूब मचा रहता है. ये पल में गुस्से में इतने बवाल कर देते हैं कि टूट-फूट तक हो जाती है और उसके बाद ये खुद को विक्टिम बनाकर रोते भी हैं. 

8.चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
8

मूलांक दो को खुद पर काबू करने के लिए चंद्रमा को काबू में करना होगा. इसके लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की नियमित पूजा करें. चंद्र देव को समर्पित मंत्रों का जाप करें. सफेद वस्तुओं का दान करें. चांदी के आभूषण पहनें.

(Disclaimer: यह खबर अंक ज्योतिष, सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इस खबर की पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें. ग्रह और नक्षत्रों के संयोग से मूलांक के जातकों का व्यवहार अलग हो सकता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement