Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग प्यार किसी से और शादी किसी और से करते हैं, वादा खिलाफी की ये होती है वजह

People born on this date marry according to the wishes of their family: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग प्यार तो किसी से करते हैं लेकिन शादी वो परिवार की मर्जी से ही करते हैं. ऐसे लोगों में एक चीज कॉमन होती है, वह है उनके जन्म का मूलांक.

ऋतु सिंह | Jun 30, 2025, 07:56 AM IST

1.कसम-ए-वादे प्यार वफा सब भूल जाते हैं

कसम-ए-वादे प्यार वफा सब भूल जाते हैं
1

आज आपको उन मूलांक वालों के बारे में बताएंगे जो प्यार में दिल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब बात शादी की आती है तो ये फैसला दिमाग से लेते हैं. चलिए जानें कौन सी हैं ये राशियां जो प्यार में किए गए वादे और कसमें भी परिवार के लिए तोड़ देती हैं.

Advertisement

2.परिवार का विरोध नहीं कर पाते इस मूलांक वाले

परिवार का विरोध नहीं कर पाते इस मूलांक वाले
2

अंक ज्योतिष के अनुसार जिस किसी का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ होता है तो वह  मूलांक 5 का कहलाता है और इस मूलांक का राशि स्वामी होता है बुध. ये अंक बुद्धि, तर्क, संचार कौशल और साहस का प्रतीक है लेकिन प्यार के मामले में ये लकी नहीं होता क्योंकि वह चाह कर भी आपने परिवार का विरोध नहीं कर पाता.

3.दिल के अच्छे होते हैं लेकिन...

दिल के अच्छे होते हैं लेकिन...
3

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 5, 23 या 14 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग दिल के अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें अपने दिल को हावी नहीं होने देना चाहिए. वरना इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. अगर ये लोग सोच-समझकर और अपने से बड़ों की सलाह लेकर फैसले लेते हैं तो इनके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है.
 

4.बंधनों में बंधना पसंद नहीं करते

बंधनों में बंधना पसंद नहीं करते
4

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग बंधनों में बंधना पसंद नहीं करते. अगर कोई काम या रिश्ता इन्हें जबरन निभाना या करना पड़े तो ये कभी नहीं करते. ये अपनी मर्जी के अनुसार जीवन जीना पसंद करते हैं. अगर इन लोगों को सही समय पर किसी का सहयोग या मार्गदर्शन मिल जाए तो इनके सफल होने की संभावना अधिक होती है.
 

5.मजबूत व्यक्तित्व से दूसरों को आकर्षित करते हैं

मजबूत व्यक्तित्व से दूसरों को आकर्षित करते हैं
5

मूलांक 5 के लोग स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं और उन्हें नई चीजें सीखना और करने में आनंद आता है.  यह लोग अपने जीवन में बदलाव और विविधता पसंद करते हैं और एक ही चीज इन्हें बोरिंग लगती है. ये अपने मजबूत व्यक्तित्व से दूसरों को आकर्षित करते हैं. 

6.मिलनसार और आकर्षक

मिलनसार और आकर्षक
6

मूलांक 5 के लोग मिलनसार और आकर्षक होते हैं, और दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं. यही कारण है इनके प्रति लोगों का आकर्षण ज्यादा होता है और लोग इनको पसंद खूब करते हैं. ये भी प्रेम करने में आनंद लेते हैं लेकिन केवल प्रेम तक, शादी के लिए ये परिवार की पसंद पर भरोसा करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं और नियमों पर आधारित है. डीएनए इसकी पुष्टी नही करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement