Advertisement

जन्मजात ज्योतिष होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, सिक्स्थ सेंस होता है इतना तगड़ा की 90 फीसदी बातें होती हैं सच

People born on this date have 90% of their advice is true: अगर आपके घर-परिवार या दोस्त में एक खास मूलांक से ताल्लुक रखता है तो आप भाग्यशाली हैं क्योंकि ये चलते फिरते ज्योतिष होते हैं और इनकी बातें 90 प्रतिशत तक सही होती है.

ऋतु सिंह | Jul 06, 2025, 12:08 PM IST

1.मन की आंखों से देखते हैं ये सब कुछ

मन की आंखों से देखते हैं ये सब कुछ
1

अंक ज्योतिष के अनुसार ये मूलांक 7 है और ये मन की आंखों से सब देख लेते हैं. इस नंबर का स्वामी केतु होता है और केतु का सिर नहीं है, इसलिए इनके मन की शक्ति यानी सिक्थ सेंस बहुत तगड़ा होता है. अगर किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को आपका जन्म हुआ है तो आप मूलांक अंक 7 के हैं. 
 

Advertisement

2.इनके पास एक विशेष और अद्भुत शक्ति होती है

इनके पास एक विशेष और अद्भुत शक्ति होती है
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 7 वाले लोगों में अंतर्ज्ञान की एक विशेष और अद्भुत शक्ति होती है. ये लोग अक्सर बिना किसी कारण के निर्णय ले लेते हैं, जो बाद में बिल्कुल सही साबित होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस जन्म तिथि वाले लोगों में भविष्य देखने की विशेष शक्ति होती है. वे पहले से ही भविष्यवाणी कर सकते हैं कि कब और क्या होने वाला है. 
 

3.केतु का विशेष प्रभाव है

केतु का विशेष प्रभाव है
3

अंक ज्योतिष के अनुसार इस तिथि को जन्मे लोग केतु ग्रह से विशेष रूप से प्रभावित होते हैं. केतु को रहस्य, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. 
 

4.भविष्य देखने की शक्ति 

भविष्य देखने की शक्ति 
4

केतु ग्रह अदृश्य शक्तियों और भविष्य की गंभीरता से जुड़ा हुआ है. इसी कारण से, मूलांक 7 वाले लोग अक्सर उन सभी चीजों का अनुभव करते हैं जिनका कोई और अनुमान भी नहीं लगा सकता है. 

5.छठी इंद्री सक्रिय होती है

छठी इंद्री सक्रिय होती है
5

अंक 7 वाले लोगों की छठी इंद्री हमेशा बहुत मजबूत होती है. ये लोग किसी भी व्यक्ति या परिस्थिति को देखकर उसके बारे में भविष्यवाणी करने में बहुत कुशल होते हैं. वे अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से ही अनुमान लगा सकते हैं. 
 

6.ये स्वभाव से बहुत गंभीर और शांत होते हैं

ये स्वभाव से बहुत गंभीर और शांत होते हैं
6

अंक 7 वाले लोग बहुत गंभीर, विचारशील और अंतर्मुखी होते हैं. ये लोग बहुत बातूनी नहीं होते लेकिन चीजों को समझने में अधिक रुचि रखते हैं. इनका रहस्यमय स्वभाव इन्हें दूसरों से अलग करता है. 

7.उनकी सलाह काभी हद तक सही होती है

उनकी सलाह काभी हद तक सही होती है
7

इस तिथि को जन्मे लोग किसी को भी आसानी से या बेवजह सलाह नहीं देते हैं. इनके द्वारा दी गई सलाह अक्सर भविष्य में सच साबित होती है. इस कारण इनके करीबी लोग हमेशा इनकी बातों या सलाह को बहुत गंभीरता से सुनते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement