Advertisement

Numerology: प्यार में Loyal या Toxic है आपका पार्टनर? बर्थडेट से सामने आ जाएगा असली चेहरा

पति पत्नी हो या फिर दोस्ती यह रिश्ते प्यार और विश्वास पर टिके होते हैं. खासकर पार्टनर प्यार के बदले में प्यार चाहता है, लेकिन किसी को यह नसीब होता, वहीं सभी का प्यार करने का जताने का तरीका अलग होता है. ऐसे में आपका पार्टनर प्यार के प्रति कैसा है, इसका पता आप उसकी बर्थडेट से लगा सकते हैं...

Nitin Sharma | May 05, 2026, 12:45 PM IST

1.ऐसे पता लगाये लव पर्सनालिटी

ऐसे पता लगाये लव पर्सनालिटी
1

अंक ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जन्म तारीख देखकर व्यक्ति की स्वभाव से लेकर उसकी आदतें और भाग्य तक का पता लगाया जा सकता है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मूलांक निभाता है. मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. इसमें सभी मूलांक के लोगों की लव पर्सनालिटी के विषय में बताया गया है. आइए जानते हैं...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.जन्मतारीख से निकाल सकते हैं अपना मूलांक 

जन्मतारीख से निकाल सकते हैं अपना मूलांक 
2

अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है तो उसे जोड़कर आने वाली सिगल डिजिट को मूलांक कहा जाता है. इसमें 10, 19 या 28 को जोड़ने पर 1 आएगा. ऐसे में साफ है कि इन तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होगा.

(Credit Image AI)

3.मूलांक 1, 2 और 3 के लोगों की लव पर्सनालिटी

मूलांक 1, 2 और 3 के लोगों की लव पर्सनालिटी
3

मूलांक 1 किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इस मूलांक के लोग प्यार के मामले में बहुत ही लॉयल और कंट्रोलिंग होते हैं. ये लोग अपने पार्टनर को खुलकर सपोर्ट करते हैं. हालांकि हर काम अपनी मर्जी से करते हैं. वहीं मूलांक 2 किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. यही वजह है कि मूलांक 2 के लोग बहुत ही इमोशनल और केयरिंग होते हैं. ये लोग पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. मूलांक 3 के जातक बहुत ही बैलेंस्‍ड और मैच्योर होते हैं. इन्होंने जो वादा कर दिया, उसे मरते दम तक निभाते हैं.

(Credit Image AI)

4.इन तारीखों में जन्मे लोग प्यार के प्रति होते हैं लॉयल

इन तारीखों में जन्मे लोग प्यार के प्रति होते हैं लॉयल
4

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. इस मूलांक के लोग प्यार के प्रति काफी लॉयल होते हैं. ये लोग भरोसा करने में थोड़ा वक्त तो जरूर लेते हैं, लेकिन जब पूरी तरह से पार्टनर पर भरोसा करते हैं, तो जीवनभर साथ निभाते हैं. मूलांक 5 के लोग आजादी पसंद करते हैं. ये लोग अपने पार्टनर के साथ बोर हो जाते हैं. यही वजह है कि धोखा करने का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं मूलांक 6 के लोग जिंदगी में प्यार को सबसे जयादा महत्व देते हैं. ये लोग प्यार के लिए कुछ भी कर बैठते हैं. यही वजह है कि ये लोग अच्छे पार्टनर माने जाते हैं.

(Credit Image AI)

5.दिल के राज नहीं खोलते इन पर्सनालिटी के लोग

दिल के राज नहीं खोलते इन पर्सनालिटी के लोग
5

मूलांक 7 किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. ये लोग प्यार में बहुत ही सच्चे होते हैं, लेकिन इन्हें प्यार जताना नहीं आता. वहीं ये लोग जिससे चिढ़ जाते हैं, उनसे मिनटों में अलग हो जाते हैं. वहीं मूलांक 8 के लोग पार्टनर से लेकर दोस्त या अन्य किसी के साथ भी किये गये अपने कमिटमेंट यानी वादे को जरूर निभाते हैं. ये लोग वादे के खरे होते हैं. मूलांक 9 के लोग अपने काम और प्यार के प्रति पैशनेट होते हैं. ये लोग पार्टनर से जल्‍दी अटैच हो जाते हैं. इसके साथ ही उस पर गुस्‍सा भी निकालते हैं.

(Credit Image AI)

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement