Advertisement

Numerology: इन 5 मूलांक-भाग्यांक का कॉम्बिनेशन बनाता है सुपर सक्सेसफुल, कपड़े झाड़ दें तो भी बरसता है पैसा

वैदिक ज्योतिष की तरह ही अंक ज्योतिष से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्यफल तक का अनुमान लगाया जा सकता है. इसमें मूलांक और भाग्यांक अहम भूमिका निभाते हैं. ज्योतिषाचार्य की मानें तो जब मूलांक और भाग्यांक का बेस्ट कॉम्बिनेशन मिल जाता है तो व्यक्ति नौकरी से लेकर बिजनेस तक में टॉप पर पहुंच जाता है...

Nitin Sharma | Apr 02, 2026, 12:22 PM IST

1.5 पावरफुल मूलांक और भाग्यांक कॉम्बिनेशन

5 पावरफुल मूलांक और भाग्यांक कॉम्बिनेशन
1

वैसे तो किसी भी महीने की तरीख या साल में जन्मे लोगों का मूलांक और भाग्यांक 1 से लेकर 9 के बीच ही होता है, लेकिन इसमें मूलांक और भाग्यांक को भी अलग अलग तरीके से देखा जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक और भाग्यांक के 5 ऐसे कॉम्बिनेशन हैं, जो मिलने पर व्यक्ति की जिंदगी बदल जाती है. ऐसा शख्स बिजनेस करें या फिर नौकरी किसी भी काम में टॉप पॉजिशन पर ही रहता है. 

(Credit Image AI)

Advertisement

2.मूलांक और भाग्यांक से ऐसे लगता है जीवन का आकलन

मूलांक और भाग्यांक से ऐसे लगता है जीवन का आकलन
2

अंक ज्योतिष की मानें तो किसी भी व्यक्ति का मूलांक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. यह व्यक्ति के स्वभाव को बताता है, लेकिन भाग्यांक देखकर उसके भविष्य का आकलन किया जा सकता है. इसमें भाग्यांक अहम भूमिका निभाता है. इसमें जब मूलांक और भाग्यांक के नंबर एक दूसरे के मित्र, संबंधी या ग्रहों की एनर्जी को मिला देता है, तब व्यक्ति को दिनदोगुनी सफलता प्राप्त होती है. ऐसा व्यक्ति के कदम चूमती है सफलता. आइए जानते हैं वो 5 पावरफुल मूलांक और भाग्यांक के बेस्ट कॉम्बिनेशन...

(Credit Image AI)

3.पावरफुल लीडरशिप और सुपर सक्सेस मिलती है

पावरफुल लीडरशिप और सुपर सक्सेस मिलती है
3

मूलांक 1 और भाग्यांक 9 बेस्ट कॉम्बिनेशन की लिस्ट में सबसे आगे हैं. इसकी वजह मूलांक 1 जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं और भाग्यांक 9 अंक शास्त्र में इस नंबर के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. इन दोनों नंबरों को कॉम्बिनेशन व्यक्ति में आत्मविश्वासी, पावरफुल लीडरशिप क्वॉलिटी, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाता है. इन दोनों ग्रहों की शक्ति प्रदान करने वाला व्यक्ति जीवन में नौकरी से लेकर व्यापार और राजनीति तक में बड़े पद पर पहुंचता है.

(Credit Image AI)

4.सफलता मिलना होता है लगभग तय

सफलता मिलना होता है लगभग तय
4

जिस भी व्यक्ति का मूलांक 1 यानी जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है. उसका मूलांक 1 होता है. वहीं भाग्यांक भी 1 होने पर व्यक्ति में राजा वाले गुण आते हैं. जिस भी व्यक्ति के साथ यह कॉम्बिनेशनल बैठता है. वह किसी भी क्षेत्र में जाकर टॉप कर सकता है. इन्हें सफलता मिलने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं. 

(Credit Image AI)

5.ट्रेडिंग से लेकर बिजनेस में होते हैं सफल

ट्रेडिंग से लेकर बिजनेस में होते हैं सफल
5

1 और 5 का कॉम्बिनेशनल यानी 1 मूलांक और 5 भाग्यांक पिता और पुत्र की जोड़ी है. अंक ज्योतिश के अनुसार, मूलांक 1 यानी इसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो शक्ति और आत्मविश्वास के कारक हैं. वहीं भाग्यांक 5 इसके स्वामी राजा के बेटे राजकुमार बुध हैं. बुध बुद्धि के कारक हैं. अब शक्ति और बुद्धि मिलकर व्यक्ति का ज्ञान और​ रिस्क लेने की क्षमता बढ़ाती हैं. ऐसे में 15 कॉम्बिनेशन वाले लोगों को ट्रेडिंग और एक्सपोर्ट के बिजनेस में जाना चाहिए. इन्हें यहां सफलता मिलने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं. 

(Credit Image AI)

6.लग्जरी के साथ लाइफ में रहता है बैलेंस

लग्जरी के साथ लाइफ में रहता है बैलेंस
6

1 और 6 का कॉम्बिनेशन भी पावरफुल मूलांक और भाग्यांक के जुड़ाव में शामिल है. इसमें सूर्य से शक्ति, सफलता मिलती है तो वहीं शुक्र से लग्जरी यानी घर, पैसा और जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं. ये लोग संबंध बनाने में माहिर होते हैं. यह इनका लंबे समय तक साथ और लाभ देते हैं. 

(Credit Image AI)

7.ज्ञान और लग्जरी का कॉम्बिनेशन

ज्ञान और लग्जरी का कॉम्बिनेशन
7

मूलांक 5 और भाग्यांक 6 भी बेहतरीन कॉम्बिनेशनल में से एक हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसमें नंबर 5 यानी बुध बुद्धि और ज्ञान प्रदान करता है. वहीं शुक्र लग्जरी लाइफ और जीवन में सुख सुविधाओं की पूर्ति करता है. ऐसा व्यक्ति जीवन में ऐशों आराम पाता है. 

(Credit Image AI)

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement