Advertisement

Numerology: इन मूलांक के लोग अपना काम निकलवाने में होते हैं माहिर, मतलब पूरा होते ही बदल लेते हैं रंग

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख देखकर उसके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का अनुमान लगाया जा सकता है. इसके लिए सबेस जरूरी व्यक्ति का मूलांक होता है. इससे व्यक्ति का न सिर्फ स्वभाव उसके गुण और अवगुण भी पता लग जाते हैं. ऐसे ही कुछ मूलांक ऐसे हैं, जो बेहद मतलबी होते हैं...

Nitin Sharma | May 17, 2026, 08:51 PM IST

1.काम निकलते ही कर देते हैं किनारा

काम निकलते ही कर देते हैं किनारा
1

हर व्यक्ति का स्वभाव, आदतों से लेकर व्यक्तित्व तक अलग होता है. इसी में कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिसमें जन्मे लोग किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा लेते हैं. वहीं अपना मतलब निकलने पर दूसरे व्यक्ति को किनारा कर देते हैं. आइए जानते हैं कौन कौन से मूलांक के लोगों को बेहद मतलबी माना जाता है और क्यों...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.ज्ञानी और काम निकालने में होते हैं उस्ताद

ज्ञानी और काम निकालने में होते हैं उस्ताद
2

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग बहुत ही ज्ञानी, चतुर और महत्वाकांक्षी होते हैं. ये लोग सफलता प्राप्ति के लिए इतने ज्यादा स्वार्थी हो जाते हैं कि अपना काम निकलवाकर व्यक्ति को पहचानना बंद कर देते हैं. इतना ही कई बार दोस्ती तोड़ देते हैं. 

(Credit Image AI)

3.चतुर और बातुनी होते हैं 

चतुर और बातुनी होते हैं 
3

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इनके स्वामी ग्रह ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. बुधदेव बुद्धि, व्यापार और मीठी जुबान के कारक हैं. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग बहुत ही मीठा बोलने वाले, बातुनी और चतुर होते हैं. ये लोग व्यापार में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. ये लोगों को आसानी से अपनी बातों में लगाकर दोस्त बना लेते हैं. अपना काम निकलने तक उनसे अच्छी बातचीत भी रखते हैं, लेकिन साथी को जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करने की जगह पहले अपने बारें में सोचते हैं.

(Credit Image AI)

4.करियर और काम को रखते हैं सबसे ऊपर

करियर और काम को रखते हैं सबसे ऊपर
4

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह न्यायधिश शनि हैं. ये लोग बहुत ही मेहनती और करियर पर काफी फॉकस रखते हैं. अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं. अपने करियर और काम के चक्कर में अक्सर ये लोग उन लोगों को भी नजरअंदाज कर देते हैं, जिन्होंने इनकी कभी मदद की थी. 

(Credit Image AI)

 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement