धर्म
Nitin Sharma | May 11, 2026, 10:37 AM IST
1.इन्हें जल्द मिलती है नेम,फेम और मनी

ज्योतिष की मानें तो अंक ज्योतिष में इसके पीछे की दिलचस्प वजह बताई गई है. इसमें बताया गया है कि कैसे कुछ जन्म तिथि और मूलांक में आने वाले नंबरों की ऊर्जा, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को प्रभावित करते हैं. इनमें ऐसे अंक हैं, जो व्यक्ति के नेम, फेम और सामाजिक पहचान दिलाने में मदद करते हैं.
(Credit Image AI)
2.जन्मतिथि और मूलांक

अंक ज्योतिष में यह नंबर जन्मतिथि और मूलांक में शामिल हैं. खासकर इसमें 1, 3 और 6 मूलांक शामिल हैं. यह तीनों नंबर नेम और फेम से जुड़े हैं. इसकी वजह इन नंबरों के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य, गुरु और ऐश्वर्य के कारक शुक्र हैं.
(Credit Image AI)
3.लीडरशिप प्रदान करता है ये नंबर

अंक ज्येातिष में मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य को माना गया है. सूर्य नेतृत्व, प्रसिद्धि और आत्मविश्वास के कारक हैं. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं. ये लोग दृढ़ इच्छा शक्ति रखने के साथ ही अपने फैसलों पर भरोसा रखते हैं. ये लोग एक तरह के ट्रेंड सेटर माने जाते हैं, जो राजनीति से लेकर बिजनेस या बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं.
(Credit Image AI)
4.तेज बुद्धि, ज्ञान और सम्मान दिलाता है नंबर 3

अंक ज्योतिष में नंबर 3 यानी मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. गुरु ज्ञान, सम्मान सामाजिक प्रतिष्ठा और मार्गदर्शक के कारक माने जाते हैं. इन लोगों के जीवन में ज्ञान की शक्ति बहुत मजबूत होती है. यही वजह है कि जिन लोगों का भी मूलांक 3 होता है, ये लोग शिक्षक, मोटिवेटर या इंन्फ्लुएंसर बनकर नाम, पैसा और सम्मान कमाते हैं.
(Credit Image AI)
5.ऐश्वर्य, आकर्षण और लोकप्रियता से जुड़ा है नंबर 6

अंक ज्योतिष में नंबर 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ऐश्वर्य, आकर्षण, कला, सुंदरता, ग्लैमर और लग्जरी के कारक हैं. यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर मीडिया या फिर फैशन में दिखने वाले लग्जरी पाने वाले लोगों का मूलांक या भाग्यांक 6 होता है. इसके बर्थ चार्ट में नंबर 6 शामिल होता है, जो इन्हें जीवन में जल्द ही नेम फेम और मनी प्रदान करता है. इनमें आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह जैसे कई उदाहरण हैं.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से