धर्म
नितिन शर्मा | Jan 20, 2026, 01:52 PM IST
1.पत्नी को हर हाल में रखते हैं खुश

इन 2 मूलांक के लोग पत्नी की खुशी से लेकर उसकी इच्छाओं का पूरा ध्यान रखते हैं. उन्हें हर हाल में खुश रखने का प्रयास करते हैं. वहीं अगर उन्हें कोई कुछ कह दे तो उसकी ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं.
2.मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इनका स्वामी ग्रह सूर्य है. इस मूलांक के लोग अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रखते हैं. उनके हक या पसंद के लिए भी करने को तैयार हो जाते हैं.
3.पत्नी का हर हुकुम रखते हैं सिर आंखों पर

इस मूलांक के लोग अपनी पत्नी की हर बात और फैसलों को सिर आंखों पर रखते हैं, फिर चाहे इन्हें किसी से लड़ना ही क्यों न पड़े, ये परिवार में पत्नी का मान सम्मान दिलाने के लिए उसके आगे खड़े होकर बोलते हैं. उनकी हर इच्छा का मान रखते हैं.
4.मूलांक 9

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इस मूलांक के स्वामी मंगल हैं, ये लोग थोड़े जिद्दी होते हैं. आत्मविश्वास से भरपूर होने के साथ ही अपने फैसले खुद लेते हैं. इनका एनर्जी लेवल हाई होता है.
5.पत्नी को देते हैं हर खुशी

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे पार्टनर की पत्नी बेहद भाग्यशाली होती हैं. इन तारीखों में जन्मे पुरुष अपनी पत्नी का बहुत ध्यान रखते हैं. उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से