धर्म
नितिन शर्मा | Nov 12, 2025, 12:15 PM IST
1.सभी नंबरों को होता है अलग महत्व

अंक ज्योतिष में सभी नंबरों का बड़ा महत्व है. इसकी वजह इनका अलग अलग ग्रहों से संबंध होना है. इनमें कुछ नंबर ऐसे हैं, जिनमें जन्मे लोगों को बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है. वहीं कुछ मूलांक और तारीख ऐसी हैं, जिनमें जन्में लोग किस्मत के बल पर काफी कुछ पा लेते हैं. इन्हीं में मूलांक 7 है.
2.मूलांक

किसी भी महीने की अलग अलग तारीखें में जन्मे लोगों का मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है. इनके ग्रह स्वामी 9 ग्रह हैं. इन्हीं में 7, 16 और 25 तारीख में जन्में लोगों का 7 होता है. इस मूलांक के लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं.
3.बहुत लकी और शुभ होता है ये नंबर

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 का स्वामी केतु है, जो एक छाया ग्रह है. वहीं नंबर 7 को बेहद शुभ और लकी माना जाता है. धरती से दिखने वाले सात ग्रह और स्वर्ग तक जाने के 7 पायदान इस अंक के महत्व को और बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि मूलांक 7 वाले लोग लकी, आकर्षक और अनोखे व्यक्तित्व के होते हैं.
4.आध्यात्मिक रूप से होते हैं मजबूत

मूलांक 7 वाले बेहद अध्यात्मिक होते हैं. इनका स्वभाव भी शांत होता है. इनकी स्प्रिचुअल पावर बहुत स्ट्रांग होती है. कई बार ये लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं का सटीक अंदाजा लगा लेते हैं.
5.दिमाग से नहीं दिल से लेते हैं फैसले

मूलांक 7 वाले लोगों का स्वभाव बेहद शांत और सरल होता है. ये लोग दिमाग से नहीं बल्कि दिल से सोचते और फैसले भी दिल से ही लेते हैं. अपने प्रेमी और परिवार की चिंता करना इनकी आदत होती है. ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं.
6.दान पुण्य में होते हैं आगे

मूलांक 7 वाले दान पुण्य में सबसे आगे होते हैं. ये लोग किसी का दुख नहीं देख पाते. किसी की भी मदद के लिए तैयार रहते हैं.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से