Advertisement

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग किसी से नहीं होते अटैच, लंबे समय तक निभाते हैं संंबंध, पार्टनर के हर इमोशन की करते हैं कदर

अंक ज्योतिष में हर नंबर का अपना एक अलग महत्व है. इसमें जन्म तारीख और मूलांक लोगों को अलग स्वभाव और विशेषताएं प्रदान करता है. कोई दिमाग का तेज होता है तो कोई बहुत ज्यादा केयरिंग होता है. आज हम मूलांक 7 की बात करने जा रहे हैं. इस मूलांक के लोग लंबे समय तक संबंधों को निभाते हैं.

नितिन शर्मा | Jan 12, 2026, 08:34 AM IST

1.किसका होता है मूलांक 7

किसका होता है मूलांक 7
1

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु है, जो एक छाया ग्रह है, लेकिन इसका झुकाव पूरी तरह से अध्यात्म की तरफ होता है. यह परमात्मा में विश्वास रखने के साथ ही इमोशन को समझता है. 

Advertisement

2.किसी से नहीं होते अटैच

किसी से नहीं होते अटैच
2

मूलांक 7 के लोगों किसी भी चीज से अटैच नहीं होते हैं. यह नंबर संन्यासी और योगी का माना जाता है. ये लोग चीजों को समझते हैं. दूसरें की कदर करते हैं. अटैच होकर किसी को कंट्रोल करना नहीं चाहते. इसलिए न अपनी और दूसरे की स्वतंत्रता का पूरा ध्यान रखते हुए कभी अटैच नहीं होते हैं.

3.इमोशन का रखते हैं पूरा ध्यान 

इमोशन का रखते हैं पूरा ध्यान 
3

मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं और केतु के पास सर नहीं है. इसलिए यह सारी चीजें दिल से सोचते हैं. ये बहुत ही इमोशनल होते हैं. इस मूलांक के लोग सभी के इमोशन का ध्यान रखते हैं. यह किसी को बांधते नहीं है. यही वजह है कि किसी भी रिश्ते को दिल से और लंबे समय ​तक निभाते हैं.

4.आजाद रहना करते हैं पसंद

आजाद रहना करते हैं पसंद
4

मूलांक 7 के लोग खुद को आजाद रखना पसंद करते हैं. न तो खुद पर किसी का कंट्रोल पसंद करते हैं और न ही किसी को कंट्रोल में रखना पसंद करते हैं. संबंधों का पूरी तरह से विश्वास रखते हैं. इनका ध्यान रखते हैं.

5.अच्छे लाइफपार्टनर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

अच्छे लाइफपार्टनर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग
5

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग एक अच्छे लाइफ पार्टनर होते हैं. ये अपनी पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखते हैं, हालांकि यह कंट्रोलिंग नहीं हैं. भावनाओं पर इनका संबंध चलता है.

6.डिस्क्लेमर

डिस्क्लेमर
6

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement