धर्म
Nitin Sharma | Apr 08, 2026, 09:12 AM IST
1.चांदी का चम्मच लेकर होते हैं पैदा

अंक ज्योतिषाचार्य रितू अग्रवाला बताती हैं कि हर मूलांक अपना एक अलग महत्व होता है. अलग अलग तरीखों में जन्मे लोगों के मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. इनके स्वामी ग्रह अलग होते हैं, जिसक प्रभाव जातकों के स्वभाव से लेकर उनके भाग्य तक पर पड़ता है. उनका जीवन भी इससे पूरी तरह से प्रभावित होता है. इसी में हम बात करेंगे एक ऐसे मूलांक की, जिसमें जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. इन्हें बैठे बिठाएं धन संपत्ति मिलती है.
(Credit Image AI)
2.सिर्फ अपने लिए ही नहीं, परिवार के लिए भी होते हैं लकी

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु गहराई, रहस्य, आध्यात्म और ज्ञान के प्रतीक हैं. इस मूलांक के लोग अपने साथ ही परिवार के लिए भी लकी यानी भाग्यशाली होते हैं.
(Credit Image AI)
3.पैदा होते ही बदल जाता है घर का माहौल

इनके जन्म के साथ ही घर का माहौल बदल जाता है. ये चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं. यानी ये लोग जिस भी घर में जन्म लेते हैं. वहां खूब पैसा और संपत्ति होती है. इनके जन्म के बाद यहां से बढ़ोतरी होती है. पिता के रुके हुए काम बनने लग जाते हैं.
(Credit Image AI)
4.आर्थिक तंगी का नहीं करना पड़ता सामना

मूलांक 7 के लोगों जन्म से ही आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इन्हें पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है. यही वजह है कि ये लोग बिना कुछ किये भी धनवान बने रहते हैं. हालांकि ये लोग अध्यात्मक की तरफ झुकाव रखने के साथ ही भगवान का धन्यवान करते हैं. इससे इन पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है.
(Credit Image AI)
5.कभी नहीं भागते पैसों के पीछे

मूलांक 7 के लोग कभी भी पैसों के पीछे नहीं भागते. इनका अपने माता पिता और परिवार से लगाव रहता है. इनके जीवन में धन धान्य और सुख सुविधाओं की कमी नहीं होती. ये लोग अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं.
(Credit Image AI)
6.इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

मूलांक 7 के लोगों की इंटीयूशन पावर बहुत ही मजबूत होती है. ये लोग कला, साहित्य, लेखन, रिसर्च और विज्ञान के क्षेत्र में ये बहुत तरक्की करते हैं. ये लोग भगवान पर गहरा विश्वास रखते हैं.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से