Advertisement

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बहुत ही हंसमुख और ईमानदार, ऐशो आराम में बिताते हैं पूरी जिंदगी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म तारीख का बड़ा महत्व है. इसे देखकर व्यक्ति को स्वभाव से लेकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है. आज हम बात करेंगे किसी भी महीने के 6, 15 और 24 में जन्मे लोगों की. उनके स्वभाव से लेकर पूरी जिंदगी कैसी रहती है. आइए जानते हैं...

Nitin Sharma | Jul 05, 2025, 03:04 PM IST

1.मूलांक 1 से 9 तक

मूलांक 1 से 9 तक
1

अंक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व और भविष्य का पता मूलांक से लगाया जाता है. मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. इनके स्वामी ग्रह भी 9 होते हैं. 
 

Advertisement

2.प्यार और धन सुख समृद्धि

प्यार और धन सुख समृद्धि
2

​किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है. यह प्यार, धन और सुख-समृद्धि का कारक है.

3.दिखते में होते हैं बहुत खूबसूरत

दिखते में होते हैं बहुत खूबसूरत
3

मूलांक 6 के लोग दिखने में बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली होते हैं. खासकर इस मूलांक की महिलाएं अपनी तरफ किसी को भी आसानी से आकर्षित कर लेती हैं. शुक्र के प्रभाव से ये लोग कलाप्रेमी होते हैं.

4.हंसमुख और मिलनसार होता है स्वभाव

हंसमुख और मिलनसार होता है स्वभाव
4

मूलांक 6 के लोग बेहद हंसमुख मिलनसार होते हैं. ये स्वस्थ,बलवान और दीर्घायु होते हैं. इनमें दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने का एक खास गुण होता है. यही वजह है कि इन्हें खूब प्यार मिलता है. 

5.ऐशो आराम से कटता है जीवन

ऐशो आराम से कटता है जीवन
5

मूलांक 6 के लोगों का शुक्र प्रभावी होता है. यही वजह है कि इस मूलांक के लोगों के जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है. इनका बचपन से लेकर बुढ़ापा तक ऐशो आराम से कटता है.

6.महंगी चीजों के होते हैं शौकीन

महंगी चीजों के होते हैं शौकीन
6

मूलांक 6 के लोग खानपीन से लेकर कपड़े और गाड़ियों के बहुत ही शौकिन होते हैं. इन्हें महंगी चीजें बहुत ज्यादा पसंद होती हैं. संगीत और चित्रकला में इनकी खासी रुचि होती है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement