Advertisement

Numerology: शांत रहकर भी चतुराई और प्यार से जीत पा लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिगबॉस कंटेस्टेंट गौरव खन्ना का भी है यही मूलांक

वैदिक ज्योतिष की तरह ही अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख देखकर उसके स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व और भविष्य के बारें में पता लगाया जा सकता है. मूलांक 1 से लेकर 9 तक आते है. इन्हीं में बिगबॉस के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना का भी मूलांक है, आइए जानते हैं इस मूलांक जन्मे लोग कैसे होते हैं...

नितिन शर्मा | Dec 05, 2025, 10:42 AM IST

1.बिग बॉस कंटेस्टेंट

बिग बॉस कंटेस्टेंट
1

पिछले तीन महीने से चल रहे बिगबॉस के जल्द ही विनर का नाम घोषित किया जा सकता है. इसमें सिर्फ 5 ही कंटेस्टेंट बचे हैं. इन्हीं में से एक गौरव खन्ना है. जो एक्टर हैं और पिछले काफी समय से इस फिल्ड से जुड़े हैं. बिगबॉस के दूसरे कंटेस्टेंट का आरोप है कि बिगबॉस में गौरव ने न तो कोई झगड़ा किया और न ही किसी के सामने आये. इसके बाद भी वह फाइनल की लिस्ट में पहुंच गये हैं. 

Advertisement

2.मूलांक से पता लग सकता है स्वभाव

मूलांक से पता लग सकता है स्वभाव
2

अंक ज्योतिष से जानते हैं कि गौरव खन्ना का मूलांक क्या है. उनकी पर्सनैलिटी से लेकर कैसे ये इतना शांत होकर भी चतुराई और प्यार से बिगबॉस की फाइनल की लिस्ट में पहुंच गये. 

3.मूलांक 2

मूलांक 2
3

गौरव खन्ना का जन्म ​11 दिसंबर 1981 को हुआ था. ऐसे में उनका मूलांक 2 है. मूलांक 2 किसी भी महीने की 2, 11 और 20 मारीख में जन्मे लोगों का होता है. इनका स्वामी ग्रह शांति का प्रतिक चंद्रमा है.

4.इमोशनल होते हैं इस मूलांक के लोग

इमोशनल होते हैं इस मूलांक के लोग
4

हाल के दिनों में गौरव अपनी वाइफ के शो में आने से लेकर जर्नी बताने के बीच रो पड़े तो क्या एक्टिंग है या वो सही में इमोशनल हो गये थे. ज्योतिष की मानें तो मूलांक 2 के लोग थोड़े इमोशनल होते हैं. हालांकि ये लोग किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं. इनका डटकर सामना करने के साथ ही समझदारी से काम लेते हैं. ये 

5.लीडरशिप क्वॉलिटी होती है

लीडरशिप क्वॉलिटी होती है
5

मूलांक 2 के लोग ईमानदार होने के साथ ही इनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी होती है. ये लोग जिस भी क्षेत्र में जानते हैं. वहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. जैसा की शो में कई बार गौरव अपने विचारों से ही दूसरों को सहतम करा देते हैं. यही क्वॉलिटी ऐसे लोगों को आगे लेकर जाती है. 

6.शांति और चतुराई से हासिल कर लेते हैं जीत

शांति और चतुराई से हासिल कर लेते हैं जीत
6

इस मूलांक के लोग शांत होने के साथ ही दिमाग के बेहद तेज होते हैं. यही वजह है कि ये लोग शांत दिखते जरूर हैं, लेकिन चतुराई और प्यार के दम पर सब कुछ जीत लेते हैं.

7.घंटों करते हैं विचार

घंटों करते हैं विचार
7

मूलांक 2 के लोग एक ही बात को ऐसे ही नहीं जाने देते. इस पर ये लोग घंटों विचार करते हैं. इसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाते हैं. 

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement