धर्म
नितिन शर्मा | Feb 16, 2026, 09:33 AM IST
1.मूलांक का अलग महत्व

अंक ज्योतिष रितू अग्रवाल बताती हैं कि हर मूलांक का अपना एक अलग महत्व और स्वामी ग्रह होता है. किसी भी महीने की कोई भी तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 से लेकर 9 के बीच होता है.
2.ऐसा होता है इनका स्वभाव

इनमें मूलांक 2 किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा यानी चंद्र देव हैं. यही वजह है कि चंद्र के प्रभाव से मूलांक 2 के लोग कल्पनाशील, भावुक, दयालु और समझदार होते हैं.
3.अकेला रहना नहीं करते पसंद

मूलांक 2 के लोग बेहद मिलनसार होते हैं. इन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों से घिरा रहना ही पसंद है. ये लोग अकेला रहना पसंद नहीं करते हैं. इसके साथ ही स्वभाव से भावुक होने की वजह से दूसरों की भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखते हैं. इन लोगों में तालमेल बिठाकर चलने की बेहतरीन क्षमता होती है.
4.रोमांटिक होता है इनका मिजाज

मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव बेहद रोमांटिक होता है. ये लोग बिना मतलब खतरा मोल नहीं लेते हैं. वहीं अपने पार्टनर के साथ खूब इंजॉय करते हैं. स्वभाव से बहुत ही रोमांटिक किस्म के होते हैं. इनकी अपने पार्टनर के साथ अच्छी बनती है. दयालु और शांत स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं.
5.दूसरों की बात से हो जाते हैं आहत

मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव बेहद संवेदनशील होता है. ये दूसरों की छोटी छोटी बातों से भी आहत हो जाते हैं. इसका असर इनके रिश्तों पर भी पड़ता है. कई बार ये दूसरों को खुश करने के लिए अपने आत्मसम्मान तक को छोड़ देते हैं.
6.दिमाग से होते हैं शातिर

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं. इस वजह से ये लोग सोचते बहुत हैं. वहीं जब किसी के प्रति नफरत भर लेते हैं तो शातिर दिमाग लगाकर उसे मात दिये बिना नहीं मानते हैं. इनकी मूलांक 1, 2, 3, 5 और 7 वालों से अच्छी बनती है.