Advertisement

Numerology: नौकरी में पूरे नहीं होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोगों के सपने, बिजनेस में बनाते हैं अपनी अलग पहचान

ज्यादातर लोग अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर की शुरुआत नौकरी से करते हैं. इनमें बहुत से लोग नौकरी में खुश भी रहते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके सपने नौकरी में पूरे नहीं हो पाते हैं. अंक ज्योतिष की मानें तो इसकी एक वजह उनकी जन्म तारीख और मूलांक का बिजनेस से जुड़ा होना है.

नितिन शर्मा | Jan 21, 2026, 02:59 PM IST

1.नौकरी में नहीं मिलती संतुष्टी

नौकरी में नहीं मिलती संतुष्टी
1

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की जन्मतारीख से लेकर उसके स्वभाव और भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है. ठीक ऐसे मूलांक हैं, जिनमें जन्मे लोग नौकरी से कभी संतुष्ट नहीं होते हैं. ये लोग अच्छी नौकरी पाने के बाद भी मन में कहीं न कहीं असंतोष बना रहता है. मेहनत करने के बावजूद उन्हें संतुष्टि नहीं मिल पाती. वहीं बिजनेस में इन्हें खूब पैसा पाने के साथ ही अलग पहचान मिलती है. 

Advertisement

2.नौकरी में अधूरे रह जाते हैं सपने

नौकरी में अधूरे रह जाते हैं सपने
2

मूलांक 1, 5, 6 और 9 में जन्मे लोग नौकरी के लिए नहीं बने होते हैं. अंक ज्योतिष की मानें नौकरी की सीमाएं उनके सपनों को बांध देती हैं. इसकी वजह से उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाती, जो वे चाहते हैं या जिसके हकदार होते हैं. ऐसे में ये लोग बिजनेस में बड़ा नाम कमाते हैं.

3.मूलांक 1 के लोग

मूलांक 1 के लोग
3

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इनका स्वामी ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य हैं. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं. इसके साथ ही इनमें नेतृत्व क्षमता, भरपूर आत्मविश्वास और गजब की एनर्जी होती है. ये लोग बिजनेस के लिए बने होते हैं. अंक ज्योतिष की मानें तो ये लोग बिजनेस में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं.

4.मूलांक 5 के लोग

मूलांक 5 के लोग
4

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इनका स्वामी ग्रह बुध है. यही वजह है कि ये लोग बहुत ही इंटेलिजेंट होने के साथ साथ एक जल्दी और अच्छे निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं. ये लोग संचार, टेक्नोलॉजी, यात्रा और जीवनशैली से जुड़ी चीजों का व्यापार कर सकते हैं. इन क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाते हैं.

5.मूलांक 6 के लोग

मूलांक 6 के लोग
5

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इनके स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ये ऐश्वर्य और समृद्धि को आकर्षित करते हैं. इसके साथ ही इनमें रचनात्मक, कलात्मक गुण होते हैं. यही वजह है कि ये लोग नौकरी की जगह व्यापार शुरू कर अपना नाम बनाते हैं. मूलांक 6 के लोग फैशन, इवेंट मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजाइनिंग, ब्यूटी इंडस्ट्री, होटल से जुड़ा व्यापार कर सकते हैं. 

6.मूलांक 9 के लोग

मूलांक 9 के लोग
6

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल है. इन पर मंगल यानी हनुमान जी सीधी कृपा होती है. मंगल से जुड़े होने की वजह से मूलांक 9 के लोग साहसी, ऊर्जावान, सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं. ये लोग अपने दम पर एक व्यापार खड़ा करते हैं. 

7.डिस्क्लेमर

डिस्क्लेमर
7

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement