Advertisement

Numerology: इन 4 मूलांक के लोग हैं सबसे ज्यादा गुस्सैल, छोटी सी बात पर चढ़ जाता है पारा, ये ग्रह और जन्मतिथि है इसकी वजह

ज्यादातर लोग जानते हैं कि गुस्सा करना बहुत ही खराब चीज है, लेकिन बहुत से लोग न चाहकर भी ​छोटी छोटी बातों पर आग बबूला हो जाते हैं. इसके पीछे की वजह उनका स्वभाव या कमजोरी नहीं, बल्कि जन्म​तिथि और ग्रह हैं. आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग बहुत ज्यादा गुस्सैल होते हैं और क्यों...

Nitin Sharma | Apr 09, 2026, 05:38 PM IST

1.1 से लेकर 9 तक के मूलांक

1 से लेकर 9 तक के मूलांक
1

अंक ज्योतिष ​अरविंद सूद बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जाता है. मूलांक 1 से लेकर 9 के बीच होते हैं. हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह होता है. इसी ग्रह का प्रभाव उस मूलांक के जातक पर पड़ता है. इसमें ग्रह की अच्छी और खराब दोनों ही चीजें व्यक्ति के स्वभाव से लेकर भाग्य तक को प्रभावित करती हैं. यही वजह है कि कुछ मूलांक के लोग बहुत शांत तो कुछ के गुस्सैल होते हैं...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.क्यों होते हैं ज्यादा गुस्सैल

क्यों होते हैं ज्यादा गुस्सैल
2

ज्योतिष में हर ग्रह की अलग विशेषताएं हैं. इनमें कई ग्रहों के अच्छे और कुछ बुरे प्रभाव होते हैं. इन्हीं में 4 ग्रह ऐसे हैं, जो उग्र माने जाते हैं. ये ग्रह सूर्य, राहु, शनि और मंगल है. इन्हीं ग्रहों का प्रभाव इनके जातकों पर पड़ता है, जिसके चलते व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता है.

(Credit Image AI)

3.इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं गुस्सैल

इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं गुस्सैल
3

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इनके स्वामी ग्रहों राजा सूर्य हैं. इसके प्रभाव से इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत आत्मविश्वासी होने के साथ ही गुस्सैल भी होते हैं. ये जल्दी से किसी के दबाव में नहीं आते. 

(Credit Image AI)

4.मूलांक 4 के लोग

मूलांक 4 के लोग
4

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. ये लोगों का स्वामी ग्रह राहु है. यह मायावी ग्रह प्रवृत्ति से गुस्सैल है. इसके पास पूरा शरीर नहीं है. यही वजह है कि इस मूलांक 4 के लोग जल्दी से परेशान और निराश हो जाते हैं. इससे इनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है.

(Credit Image AI)

5.मूलांक 8 

मूलांक 8 
5

मूलांक 8 किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इनका स्वामी ग्रह शनि है. शनि के जातकों को कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती. ये लोग छोटी सी बातों पर ही आग बबूला हो जाते हैं.

(Credit Image AI)

6.मूलांक 9

मूलांक 9
6

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल व्यक्ति शक्ति प्रदान करते हैं. इनमें ईगों बहुत ज्यादा होता है. ये लोग जान तो दे सकते हैं, लेकिन किसी के सामने झुक नहीं सकते. यही वजह है कि ये लोग बहुत ज्यादा गुस्सैल होते हैं.

(Credit Image AI)

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement