Advertisement

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग एक-दूसरे के होते हैं कट्टर दुश्मन, मौका मिलते ही करते हैं वार

अंक ज्योतिष में हर तरीख में जन्मे लोगों की विशेषताओं से लेकर भविष्य तक के बारे में बताया गया है. अंक ज्योतिष की मानें तो इन्हीं में कुछ ऐसी तारीखों में जन्मे लोग हैं, जिनकी आप में कभी नहीं बनती. ये लोग एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं. इसकी वजह इन पर ग्रहों प्रभाव से लेकर वैचारिक मतभेद होना है...

Nitin Sharma | Mar 16, 2026, 08:56 AM IST

1.इनमें बिल्कुल नहीं पटती

इनमें बिल्कुल नहीं पटती
1

अंक ज्योतिष रितू अग्रवाला से जानते हैं कि आखिर कौन-से, वो मूलांक हैं, जिनमें जन्मे लोगों की बिल्कुल नहीं पटती है. क्यों ये एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं. 

(Credit Image AI)

Advertisement

2.पावर और कर्म का है अंतर

पावर और कर्म का है अंतर
2

अंक ज्योतिष की मानें तो जिन लोगों की नहीं पटती, उनमें मूलांक 1 और 8  शामिल है. मूलांक 1 जो पावर यानी ताकत का स्वामी है, वहीं मूलांक 8 कर्म का स्वामी है. इसकी वजह इनमें टकराव होता है, जिस तरह से लोग आसानी से घुल-मिल जाते हैं. उस तरह से ये आपस में घुल-मिल नहीं पाते हैं.

(Credit Image AI)

3.इन तारीखों में जन्मे लोग

इन तारीखों में जन्मे लोग
3

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. इन लोगों में ईगो होता है. ये किसी के सामने झूकना पसंद नहीं करते.

(Credit Image AI)

4.शनि से प्रभावित होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

शनि से प्रभावित होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग
4

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह न्यायधिश शनिदेव हैं. यही वजह है कि ये लोग बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन ये लोग अपने मन की करना पसंद करते हैं. किसी की बातों को ज्यादा सुनना इन्हें पसंद नहीं होता है. 

(Credit Image AI)

5.इन तारीखों में जन्मे लोगों में रहता है टकराव

इन तारीखों में जन्मे लोगों में रहता है टकराव
5

दरसअल मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का स्वामी सूर्य है. वहीं 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 और स्वामी शनिदेव हैं. शनि और सूर्य में पिता-पुत्र का रिश्ता है, लेकिन यह दोनों ही ग्रह एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं. इसी चीज का प्रभाव इनके जातकों पर भी पड़ता है.

(Credit Image AI)

6.एक-दूसरे को नहीं करते पसंद

एक-दूसरे को नहीं करते पसंद
6

मूलांक 1 और 8 में जन्मे लोग एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते. इनकी पसंद से लेकर व्यवहार तक अलग होता है. यही वजह है कि इनमें कभी दोस्ती नहीं होती. वहीं टकराव की स्थिति बनी रहती है.

(Credit Image AI)

डिसक्लेमर- धर्म, ज्योतिष और वास्तु से जुड़े विषय सांस्कृतिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित होते हैं. यह लेख केवल सामान्य जानकारी और परंपराओं को समझाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement