धर्म
नितिन शर्मा | Jan 14, 2026, 03:44 PM IST
1.रिश्ते के प्रति होते हैं लॉयल

किसी भी रिश्ते में वफादारी बहुत अहम होती है. इसके होने पर ही रिश्ता लंबा चलता है, लेकिन यह दोनों पार्टनर पर निर्भर करता है, जब भी लॉयल की बात आती है तो इन तारीखों में जन्मे लोगों का नाम सबसे पहले आता है. इसके वजह अंक ज्योषित में इन्हें सबसे ज्यादा लॉयल माना गया है. अंक ज्योतिष अनशीका बताती हैं कि ये लोग दिल टूटने के बाद भी लॉयल रहते हैं.
2.कभी नहीं छोड़ते वफादारी

किसी भी महीने की 5, 10, 15, 25 और 30 तारीख में जन्मे लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत वफादार होते हैं, ये जिसको भी एक बार दिल दे बैठते हैं. उसे कभी धोखा नहीं देते. इतना ही नहीं पार्टनर द्वारा कई धोखाधड़ी करने के बाद भी ये उसके खिलाफ एक्शन नहीं लेते, बल्कि माफ करने तक की हिम्मत रखते हैं.
3.किसी का नहीं करते पीछा

किसी भी महीने की 3, 8, 13, 23, 28 और 31 तारीख में जन्मे लोग मन के साफ होते हैं. ये लोग जिसको भी दिल देते हैं. उसका पूरा साथ निभाते हैं, लेकिन पार्टनर के छोड़ने पर ये उससे गुस्सा करने की जगह आसानी से मान भी जाते हैं. कभी किसी के पिछे नहीं पड़ते.
4.हमेशा नजरों में बना रहता है प्यार और सम्मान

किसी भी महीने की 1, 6, 11, 16, 21 और 26 तारीख में जन्मे लोग काफी लॉयल माने जाते हैं. ये लोग प्यार धोखा मिलने के बाद मुश्किल से उभर पाते हैं. हालांकि इतने के बाद भी इनकी नजरों में अपने एक्स के प्रति खूब प्यार और सम्मान होता है.
5.दूरी बनाकर दिल को संभालते हैं

किसी भी महीने की 2, 7, 12, 17, 22 और 27 तारीख में जन्मे लोग प्यार में धोखा मिलने के बाद अपने दिल को संभालते हैं. ये एक्स से नफरत या उसे नुकसान पहुंचाने के बारें में कभी नहीं सोचते. बस उनसे दूरी बना लेते हैं.
6.धोखा के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखते

किसी भी महीने की 4, 9, 14, 19, 24 और 29 तारीख में जन्मे लोग लॉयल होते हैं, लेकिन इनमें एक खूबी होती है ये प्यार में धोखा मिलने के बाद एक्स पार्टनर की तरफ पीछे मुड़कर भी नहीं देखते. उनसे दूर चले जाते हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से