धर्म
Nitin Sharma | Apr 22, 2026, 02:43 PM IST
1.दिखने में होते हैं कठोर

आज हम मूलांक 8 वालों के बारें में जानेंगे, जिन्हें अक्सर लोग पत्थर दिल कहती है, लेकिन ये लोग ऐसे ही अंदर से मोम और मेहनती होते हैं. ये लोग दिन रात एक कर बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं. इसकी वजह.
(Credit Image AI)
2.मूलांक 8

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इनके स्वामी ग्रह न्यायधिश शनि हैं. इन पर शनि का प्रभाव होता है. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग अनुशासनप्रिय, न्यायप्रिय, मेहनती और नियमों को मानने वाले होते हैं.
(Credit Image AI)
3.स्वभाव से होते हैं गंभीर और सख्त

मूलांक 8 के लोगों का स्वभाव थोड़ा गंभीर होता है. ये लोग सही और गलत का सीधे रूप से फर्क समझते हैं. वहीं कभी भी गलत का साथ नहीं देते. इसके साथ ही इन्हें कुछ लोग कठोर या पत्थर दिल का टैग देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. ये लोग अनुशासन और नियमों में रहना पसंद करते हैं. इन्हें अव्यवस्था बिल्कुल पसंद नहीं आती.
(Credit Image AI)
4.इन लोगों को आता है जल्दी गुस्सा

मूलांक 8 के लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है. ये लोग मिनटों में गुस्से में लाल हो जाते हैं. ये लोग किसी के सामने जल्दी से झुकते नहीं है. हार मानना इनको पसंद नहीं होता. इन्हें अपनी सोच के अनुसार काम करना अच्छा लगता है.
(Credit Image AI)
5.जीवन में संघर्ष के बाद मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोगों को जीवन में लंबा संघर्ष करना पड़ता है. इन्हें लंबे संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्त होती है. दिन रात की मेहनत करनी पड़ती और चुनौतियों का सामना करते हैं. तब जाकर इन्हें सफलता मिलती है.
(Credit Image AI)
6.अपनी भावनाओं पर रखते हैं संयम

मूलांक 8 के लोग अपनी भावनाओं को हर किसी के सामने व्यक्त नहीं करते हैं. ये अपने मन की बातों को मन में ही रखते हैं. हालांकि अपने किसी करीबी लोगों के प्रति काफी वफादार और समर्पित होते हैं. अपनों के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.