Advertisement

Numerology: दिमाग, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर इस मूलांक के लोगों को मिलती है सक्सेस, शनिदेव रंक से बना देते हैं राजा

अंक ज्योतिष में हर नंबर का अपना एक अलग महत्व है. यह किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से लेकर मूलांक से संबंध हो सकता है. इस देखकर ही व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है. इसी में आज हम उस मूलांक की बात करेंगे, जिसमें जन्मे लोग तेज दिमाग, मेहनती और आत्मविश्वासी होते हैं...

Nitin Sharma | May 19, 2026, 11:09 AM IST

1.रंक से बन जाते हैं राजा

रंक से बन जाते हैं राजा
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों को दिमाग, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. जिसके चलते ये लोग जीवन में गरीब पैदा जरूर होते हैं, लेकिन एक समय बाद रंक से राजा बन जाते हैं. आइए जानते हैं कौन सा है ये मूलांक और जन्म तारीख.

(Credit Image AI)

Advertisement

2.ये 3 क्वॉलिटी खोलती हैं सक्सेस का रास्ता

ये 3 क्वॉलिटी खोलती हैं सक्सेस का रास्ता
2

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इनके स्वामी ग्रह कर्म फल दाता शनिदेव हैं. शनिदेव की कृपा से ही ये लोग दिमाग के तेज, मेहनती और आत्मविश्वासी होते हैं. जीवन में इनकी ये 3 क्वॉलिटी ही सफलता का रास्ता खोलती हैं. 

(Credit Image AI)

3.इन्हें जरूर मिलती है सक्सेस

इन्हें जरूर मिलती है सक्सेस
3

मूलांक 8 के लोग स्मार्ट होने के साथ ही मेहनती होते हैं. ये जिस भी काम को करने की ठान लेते हैं. उसे करके ही दम लेते हैं. वहीं शनि की कृपा से इनके भाग्य के द्वार खुल जाते हैं. हालांकि इन्हें थोड़ा देरी से सफलता मिलती है, लेकिन इनकी सक्सेस पक्की होती है.

(Credit Image AI)

4.दिल से करते हैं हर काम

दिल से करते हैं हर काम
4

मूलांक 8 के लोग दिल के साफ होते हैं. ये कोई भी काम दिल से करते हैं. इनकी कुंडली में शनि के प्रबल योग बनने पर इन्हें रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती. वहीं इन लोगों में उदारता होती है, जिसकी वजह से यूनिवर्स भी इनकी बात सुनता है.

(Credit Image AI)

5.जीवन में खूब कमाते हैं पैसा

जीवन में खूब कमाते हैं पैसा
5

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं. हालांकि इन्हें यह पैसा ऐसे ही नहीं मिलता. ये लोग दिमाग से लेकर मेहनत और आत्मविश्वास के जोड़ से अमीर बनते हैं. ​

(Credit Image AI)

6.अपने लक्ष्य को किसी भी हाल में करते हैं प्राप्त

अपने लक्ष्य को किसी भी हाल में करते हैं प्राप्त
6

मूलांक 8 के लोगों ने जो लक्ष्य बना लिया. उसे प्राप्त करने के बाद ही दम लेते हैं. लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिन रात एक कर देते हैं. 40 की उम्र के बाद इनकी किस्मत का सितारा चमक उठता है. यही वजह है कि ये लोग गरीब पैदा जरूर होते हैं, लेकिन अमीर होकर ही मरते हैं.

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement