धर्म
Nitin Sharma | Sep 08, 2025, 05:09 PM IST
1.मूलांक का होता है महत्व

अंक ज्योतिष में मूलांक का बड़ा महत्व होता है. किसी भी महीने में जन्मे लोगों का मूलांक 1 से लेकर 9 के बीच होता है. इनके ग्रह स्वामी भी अलग होते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मूलांक के जातक पर पड़ता है.
2.मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध हैं. वहीं इसमें जन्मी लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं. ये पैसों भी खूब कमाती हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में बंधकर नहीं रह पाती.
3.तेज होता है दिमाग

मूलांक 5 की लड़कियों का दिमाग काफी तेज होता है, ये बहुत तेजी से चीजों सीखती हैं. इन पर बुध देव की कृपा होती है. इसलिए हर काम को मिनटों में करने की कला होती है.
4.पैसों में खेलती हैं लड़कियां

मूलांक 5 की लड़कियां जीवन में धन और ऐश्वर्य खूब प्राप्त करती हैं. इनके पास बचपन से लेकर बुढ़ापे तक पैसों की कमी नहीं रहती. ये कम उम्र में ही खूब पैसा कमा लेती हैं.
5.रिश्ते निभाने में होती हैं कच्ची

अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 5 की लड़कियां किसी भी काम या रिश्ते में दिमाग का इस्तेमाल करती हैं. किसी से दोस्ती या संबंध निभाने में कई बार अपना स्वार्थ देखती हैं. इसकी वजह से बहुत सी लड़कियां रिश्ते उतनी मजबूती से नहीं निभा पाती.
6.पढ़ाई लिखाई में होती हैं अव्वल

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मी लड़कियां पढ़ाई लिखाई में अव्वल होती हैं. ये उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य अंक गणनाओं और कार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.