धर्म
Nitin Sharma | Jul 16, 2025, 08:08 PM IST
1.मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं

मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. हर अलग नंबर का अलग स्वामी ग्रह होता है. इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व और भविष्य तक पर पड़ता है. ऐसे ही मूलांक 3 के ग्रह स्वामी ग्रहों के गुरु बृहस्पित होते हैं.
2.मूलांक 3 का स्वामी

मूलांक 3 किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्में लोगों का होता है. इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह इन तारीख में जन्में लोगों को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व सौंदर्य प्रदार करते हैं.
3.खुद को परफेक्ट मानते हैं इन तारीखों में जन्में लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के लोग पॉजिटिव सोच के होते हैं. ये लोग खुद को बहुत ही परफेक्ट मानते हैं. ये लोग पॉजिटिव माहौल बनाकर रखते हैं. इसके साथ ही जियो और जीने दो की स्थिति में विश्वास रखते हैं.
4.वफादार और भरोसेमंद होते हैं

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्में लोग वफादार और भरोसेमंद होते हैं. ये लोग अपने साथी और प्रियजनों को खुशियां देने का प्रयास करते हैं. ज्ञान देने में भी काफी आगे होते हैं. ये लोग बुरी आदतों से दूर रहते हैं.
5.ज्यादातर समय रहते हैं निराश

मूलांक 3 के लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं. ये लोग अपनी ही मौजूदगी में निराश महसूस करते हैं. इसके पीछे की वजह इनकी कामना हर जगह परफेक्ट दिखना है. हर व्यक्ति के परफेक्ट न होने की बात को ये न तो समझते हैं और न ही मानते हैं. इसी के चलते कई बार हीन भावना का शिकार हो जाते हैं.
6.इस तरीकों से पाते हैं मुकाम

मूलांक 3 के ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं. वे हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम करते रहते हैं. ये लोग दार्शनिक, लेखक, पत्रकार और प्रोफेसर के क्षेत्र में उच्चा मुकाम हासिल करते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से