Advertisement

Numerology: हर किसी के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के लोग, जानें इनकी ताकत, खूबियां और कमजोरियां

कुछ लोग हर किसी के फेवरेट होते हैं. इसके पीछे की वजह उनका सिर्फ स्वभाव और आदतें ही नहीं, जन्म तारीख और मूलांक भी है. अंक ज्योतिष की मानें तो इनमें कुछ खूबियां होती हैं, जो इनको दूसरों से अलग मनाती हैं. इतना ही नहीं ये लोग सबके चहेते बन जाते हैं. आइए जानते हैं कौन से मूलांक के होते हैं ये लोग...

Nitin Sharma | May 21, 2026, 12:23 PM IST

1.इस मूलांक के लोगों में होती है कई खूबियां

इस मूलांक के लोगों में होती है कई खूबियां
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है. इनका मूलांक 2 होता है. इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा अच्छे स्वभाव, कोमलता, विचार, संवेदनशीलता और आकर्षण के कारक हैं. यही वजह है कि इस मूलांक के लोगों में ये खूबियां मिलती हैं.

(Credit Image AI)

Advertisement

2.इसलिए लोगों को पसंद आते हैं मूलांक 2 के लोग

इसलिए लोगों को पसंद आते हैं मूलांक 2 के लोग
2

मूलांक के लोग दिल के साफ होते हैं. ये लोग दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखने के साथ ही बहुत जल्दी समझ लेते हैं. ये लोग रिश्तों को दिल से निभाते हैं. इनके बोलने का तरीका बहुत ही प्यार भरा और नर्म होता है. यही वजह है कि लोगों की इनसे खूब पटती है. 

(Credit Image AI)

3.लड़ाई झगड़े से रहते हैं दूर

लड़ाई झगड़े से रहते हैं दूर
3

मूलांक 2 के लागों शांती पसंद होते हैं. ये लोग लड़ाई झगड़े से दूर रहने के साथ ही दूसरों को भी यही सलाह देते हैं. इनमें प्यार और हर परिस्थिति को आसानी से समझने और संभलाने की समझदारी होती है. इनकी यही एक अच्छी आदत लोगों की पसंदीदा बना जाती है. 

(Credit Image AI)

4.इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम
4

मूलांक 2 में जन्मे लोग तिव्र बुद्धि के होने के साथ ही कल्पनाशील और क्रिएटिव होते हैं. इन्हें लेखन, डिजाइन और कला के क्षेत्र में तरक्की मिलती है. ये लोग भावनाओं से जुड़े काम ज्यादा पसंद करते हैं. ये लोग बाहर से भले ही शांत दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से ही अंदर किसी भी बात को बहुत ही गहराई से सोचते हैं.

(Credit Image AI)

5.रोमांटिक स्वभाव और मदद के लिए रहते हैं आगे

रोमांटिक स्वभाव और मदद के लिए रहते हैं आगे
5

इस मूलांक के लड़के या लड़की बेहद रोमांटिक होते हैं. इसके साथ ही ये लोग किसी की भी मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं. इनका व्यक्तित्व बहु​त ही शांत और विनम्र होता है. ये रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. हालांकि छोटी छोटी बातों पर अंदर से आहत हो जाते हैं. 

(Credit Image AI)

6.ये हैं इनकी कमजोरी

ये हैं इनकी कमजोरी
6

मूलांक 2 के लोगों की कुछ कमजोरियां हैं, जो इन्हें जीवन में कई बार समस्याओं में डाल देती हैं. इनमें सबसे पहला है इनका जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना. इसके साथ ही ओवरथिंकिंग और नेगेटिव लोगों की संगत इन्हें बर्बाद कर सकती है. इसलिए भावनाओं पर संतुलन रखें.

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement