धर्म
Nitin Sharma | Apr 03, 2026, 11:54 AM IST
1.मोबाइल नंबर

आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कम्युनिकेशन का जरिया ही नहीं, बल्कि हमारी पूरी दुनिया ही इसमें बस गई है. यह आपके नाम के साथ ही पहचान बन गया है. अंक ज्योतिष की मानें तो मोबाइल नंबर भी आपके जीवन पर कई प्रभाव डालता है. मोबाइल नंबर की एनर्जी जीवन में तनाव और परेशानी से लेकर भाग्य को भी चमका सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है सही मोबाइल नंबर को चुनना.
(Credit Image AI)
2.ये 4 डिजिट निभाती मुख्य भूमिका

अंक ज्योतिष की मानें तो आपके मोबाइल नंबर की आखिरी 4 डिजिट का कॉम्बिनेशन आपकी लाइफ से लेकर लक तक को प्रभावित करता है. ऐसे में इन 4 नंबरों का सही होना किस्मत को चमका सकता है. यह आप पर दौलत और शोहरत की बरसात करेंगे. आइए जानते हैं कौन से वो नंबर...
(Credit Image AI)
3.मोबाइल के 4 आखिरी नंबर कैसे करते हैं काम

अंक ज्योतिष के अनुसार, मोबाइल नंबर के आखिरी 4 डिजिट आपके जीवन पर प्रभाव डालते हैं. मूलांक और भाग्यांक से कनेक्ट होने पर लकी साबित हो सकते हैं. मोबाइल के 4 आखिरी डिजिट बढ़ते क्रम में या फिर कम होते क्रम में होना अच्छा होता है. जैसे 6789 इन्हें शुभ माना जाता है.
(Credit Image AI)
4.आखिरी में ये 2 डिजिट बढ़ाती हैं धन की बरकत

आपके मोबाइल की 4 आखिरी डिजिट में सबसे अंत वाली 2 डिजिट 25 या 52 होना शुभ होता है. मोबाइल की ये 2 आखिरी डिजिट लाइफ में बैलेंस बढ़ाने के साथ ही पैसा दिलाती हैं. तनाव को दूर करती हैं. इसकी वजह नंबर 5 के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि के कारक हैं, ये व्यक्ति को बुद्धि और पैसा देने के साथ ही बैलेंस बनाकर रखते हैं. वहीं नंबर 2 रचनात्मकता को बढ़ता है. रिस्क लेने की क्षमता को बढ़ाता है. बुध और चंद्रमा मिलकर व्यक्ति के भाग्य को चमका देते हैं.
(Credit Image AI)
5.इन नंबरों में होती है जादुई शक्तियां

कुछ नंबर ऐसे भी होते हैं, जिनमें जादुई शक्तियां होती हैं. इन्हें एंजल नंबर कहा जाता है.अंक ज्योतिष के अनुसार, बड़ी सर्विलस कंपनी नंबर देख सकते हैं. जैसे इस कंपनी के नंबर की आखिरी 4 डिजिट 8888 हैं. इनका टोटल योग 32 है. अब 3 और 2 को जोड़ दें तो यह 5 बना है. 5 नंबर बुध का है, जो बुद्धि और धन पैसा दिलाता है.
(Credit Image AI)
6.मोबाइल के आखिरी में 52 या 25

जिन लोगों के मोबाइल नंबर की आखिरी डिजिट 25 या 52 होती है. इनमें ज्यादातर लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं. इन्हें जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे लोग मन से प्रसन्न रहते हैं और दूसरों के लिए आशीर्वाद स्वरूप शुभ कामनाएं करते हैं.
(Credit Image AI)
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.