धर्म
Nitin Sharma | May 07, 2026, 06:09 PM IST
1.मूलांक से आदतें

लेकिन सामान्य दिखने वाली कोई न कोई खराब या सामने वाले को बुरी लगने वाली आदतें हर व्यक्ति में होती है. इन्हें मूलांक के अनुसार भी देख सकते हैं. आइए जानते हैं मूलांक से जानते हैं किस व्यक्ति की कौनसी आदतें सामने वाले को इरिटेट करती हैं...
(Credit Image AI)
2.दूसरों की बात नहीं सुनते

मूलांक 1 किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. अंक ज्योतिष की मानें तो इनका स्वामी ग्रह सूर्य है, ये लोग हर समय खुद को सही मानते हैं. ये लोग दूसरों की बात को नहीं सुनते. इसकी वजह से सामने वाले को लगता है कि उनकी अनदेखी की जा रही है और वो उनसे दूरी बनाने लगते हैं. मूलांक 2 किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इनके स्वामी चंद्रमा हैं, ये लोग बहुत ओवरथिंक करते हैं. साथ ही इनके मूड स्विंग होते रहते हैं, जो दूसरे को इरिटेट करते हैं. वहीं मूलांक 3 के लोगों को हमेशा अटेंशन में रहना अच्छा लगता है. ये लोग अपना ज्ञान और बातें ज्यादा करते हैं, जिसकी वजह से सामने वाला इनसे जल्दी परेशान हो जाता है. इनसे बचने लगता है.
(Credit Image AI)
3.मूलांक 4 और 5 वाले एक बात पर नहीं टिकते

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. इस मूलांक के लोग स्वभाव से जिद्दी होने के साथ ही अपनी बात पर अड़े रहते हैं. इनकी इसी आदत की वजह से दूसरे लोग इनसे ज्यादा बात करने से बचने लगते हैं. वहीं मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. इन लोगों में बोलने की कला और ज्ञान खूब होता है, लेकिन इन लोगों में मूड स्विंग की दिक्कत होती है. इसकी वजह से ये कोई भी बात या प्लान को बदल देते हैं. इसके चलते इन पर भरोसा करना मुश्किल होता है. लोग इनसे बचते हैं.
(Credit Image AI)
4.मूलांक 6 और 7 हर चीज पर पाना चाहते हैं कंट्रोल

मूलांक 6 के लोग हर चीज को अपने कंट्रोल में करना चाहते हैं. ये लोग चाहते हैं कि हर कोई इनसे बात करें. इनके हिसाब से हर काम करें. इनकी यही आदत सामने वाले जल्द ही इरिटेट कर देती है. वहीं मूलांक 7 किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इस मूलांक के लोग अचानक से किसी से भी दूरी बना लेते हैं. ये लोग एकांत में चले जाते हैं. इनके मन की बात का कोई पता नहीं लगा पाता. इसके चलते लोग इनसे थोड़ा दूरी बनाने लगते हैं.
(Credit Image AI)
5.मूलांक 8 और 9 वालों के व्यवहार में होता है रूखापन

मूलांक 8 के लोगों स्वभाव से बेहद गंभीर होते हैं. ये लोग हंसी मजाक कम ही करते हैं. इनका व्यवहार भी थोड़ा रूखा होता है. इसकी वजह से लोग इनसे दूरी बनाने लगते हैं. वहीं मूलांक 9 वालों को जल्दी गुस्सा आता है. ये लोग छोटी छोटी बातों पर आपा खो देते हैं. इनकी यही आदत सामने वाले को इरिटेट करते हैं, जिसके चलते लोग इनसे बचने लगते हैं.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.