Advertisement

Numerology: अपनी बर्थडेट से जानें कौन सा मूलांक है आपका दुश्मन, स्वभाव से लेकर मन विचार तक में रहता है मतभेद

अंकज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतारीख देखकर उसके व्यक्तित्व से लेकर स्वभाव, भविष्य और दुश्मन तक का पता लगाया जा सकता है. इसमें मूलांक का सबसे ज्यादा महत्व है. हर मूलांक के अलग अलग स्वामी ग्रह हैं. इनके ​मित्रता और शत्रु ग्रह के आधार का प्रभाव उस व्यक्ति पर पड़ता है...

Nitin Sharma | Apr 08, 2026, 02:15 PM IST

1.एक दूसरे के दुश्मन मूलांक

एक दूसरे के दुश्मन मूलांक
1

अंक ज्योतिष अरविंद सूद बताते हैं कि 1 से लेकर 9 तक के मूलांक में हर नंबर का मित्र और शत्रु होता है. इसमें सिर्फ मात्र एक मूलांक ऐसा है, जिसका कोई शत्रु नहीं है. बाकी सभी मूलांक का कोई न कोई शत्रु है. शत्रु का अर्थ है, इन लोगों के आपस में विचार, स्वभाव नहीं मिलते हैं. इनमें आपसी मतभेद हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सा मूलांक किसका शत्रु का होता है...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.मूलांक 1 और 8

मूलांक 1 और 8
2

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 8 वाले एक दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं. इसकी वजह मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य का होना है. मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं. यही वजह है कि मूलांक 1 और 8 वालों की बिल्कुल नहीं पटती. इनमें विचारों मतभेद रहता है.

(Credit Image AI)

3.मूलांक 2 वालों के शत्रु हैं 4, 8 और 9

मूलांक 2 वालों के शत्रु हैं 4, 8 और 9
3

ज्योतिष में मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इनके शत्रु ग्रह मूलांक 4, 8 और 9 हैं. इसकी वजह मूलांक 4 राहु, मूलांक 8 के स्वामी शनि और मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह का होना है. इन मूलांकों से इनका छत्तीस का आंकड़ा बना रहता है. 

(Credit Image AI)

4.मूलांक 3 वालों के शत्रु 

मूलांक 3 वालों के शत्रु 
4

मूलांक 3 के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति हैं. ये बुद्धि और ज्ञान के कारक हैं. मूलांक 3 किसी भी महीने की 3, 12 और 21 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इनका शत्रु मूलांक 6 है. इसकी वजह मूलांक 6 के स्वामी ग्रह दैत्य शुक्र हैं.

(Credit Image AI)

5.मूलांक 4 और 5

मूलांक 4 और 5
5

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु और मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं. ऐसे में मूलांक 4 के शत्रु 4, 8, 2 और 9 के लोग हैं. वहीं मूलांक 5 के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. 

(Credit Image AI)

6.मूलांक 6 और 7 

मूलांक 6 और 7 
6

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र है. इनके शत्रु मूलांक 3 के लोग होते हैं. इसकी वजह मूलांक 3 के स्वामी गुरु का होना है. इनकी दैत्य शुक्र और गुरु में शत्रुता का भाव होना है. 

(Credit Image AI)

7.मूलांक 8 और 9

मूलांक 8 और 9
7

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं. इनके स्वामी ग्रह मूलांक 1, 2 और 4 के लोग होते हैं. इसकी वजह मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य, चंद्रमा और राहु का होना है. वहीं मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. इनके शत्रु मूलांक 4 और 2 होते हैं. 

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित है, इसे विशेषज्ञ सलाह न मानें. हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है. 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement