धर्म
Nitin Sharma | Mar 10, 2026, 03:23 PM IST
1.भाग्य का मिलता है संकेत

दिल्ली की अंक ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा बताती हैं कि “जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव, आदतें और भाग्य का संकेत देती है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की सफलता केवल जन्मतिथि से तय नहीं होती, उसके प्रयास और परिस्थितियां भी उतनी ही अहम होती हैं.”
(Credit Image AI)
2.किन तारीखों को माना जाता है शुभ

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 7, 11, 21 और 29 तारीख को जन्मी कन्याओं को विशेष रूप से सौभाग्यशाली माना जाता है. इन अंकों को रचनात्मकता, ज्ञान, नेतृत्व और संतुलन से जोड़ा जाता है. यही कारण है कि इन तिथियों पर जन्मी बेटियों को परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है.
(Credit Image AI)
3.पिता के लिए होती हैं एक अच्छी सलाहकार

किसी भी महीने की 3, 12 और 21 तारीख में जन्मी बेटियों का मूलांक 3 होता है. इस मूलांक की लड़कियां रचनात्मक सोच और कम्यूनिकेशन स्किल में बेहद अच्छी होती हैं. ये लड़कियां आत्मविश्वासी और अभिव्यक्ति में मजबूत मानी जाती हैं. यही वजह है कि ये पिता के साथ उनके सलाहकार की भूमिका निभाती हैं.
(Credit Image AI)
4.अंक 7 को ज्ञान और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़ा जाता है

इस तिथि पर जन्मी लड़कियों को विश्लेषणात्मक और गहराई से सोचने वाली बताया जाता है. वे निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों को समझने की कोशिश करती हैं. वहीं किसी भी महीने की 11 और 29 तारीखों में जन्मी बेटियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास प्रबल होता है. इनका अपने जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होते हैं. परिवार में वे प्रेरणा का स्रोत बनती हैं.
(Credit Image AI)
5.क्या सच में बदलता है परिवार का भाग्य

सामाजिक मनोविज्ञान के विशेषज्ञ मानते हैं कि जब किसी बच्चे को भाग्यशाली मानकर पाला जाता है, तो उसके प्रति परिवार का व्यवहार सकारात्मक होता है. यह सकारात्मक माहौल बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जिससे वह जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर पाता है. इस तरह सफलता का श्रेय केवल जन्मतिथि को नहीं, बल्कि पारिवारिक समर्थन और अवसरों को भी जाता है.
(Credit Image)
6.डिस्क्लेमर

डिस्क्लेमर: यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणना पर आधारित है. अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार पूजा विधि और मान्यताओं में अंतर हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से
(Credit Image AI)