Advertisement

Numerology: 'मम्माज बॉयज' होते हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के, शादी के बाद भी मां की आज्ञा का करते हैं पालन

दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया गया है. मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है. खुद लाख कष्ट सहकर भी मां अपने बच्चे पर आंच तक नहीं आने देती. बच्चे के जन्म के बाद से ही महिला की जिंदगी बदल जाती है, लेकिन कई बार बच्चे बड़े होकर मां को ठुकरा देते हैं.

Nitin Sharma | Mar 12, 2026, 11:57 AM IST

1.मां की मदद के लिए हर समय रहते हैं तैयार

मां की मदद के लिए हर समय रहते हैं तैयार
1

लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो मां के दूध का कर्ज चुकाते हैं यानी कितने भी बड़े क्यों न हो जाये, मां से प्रेम करने के साथ ही उनकी हर बात का ध्यान रखते हैं. मां की आज्ञा का पालन करते हैं. ये मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी अपनी मां का साथ नहीं छोड़ते. 

(Credit Image AI)
 

Advertisement

2.लड़कों का मां से होता है खास लगाव

लड़कों का मां से होता है खास लगाव
2

वैसे तो बेटी या बेटा दोनों ही समान होते हैं. मां के लिए ये दोनों ही एक समान प्यारे होते हैं, लेकिन कुछ लड़के अपने माता पिता में भी मां को ज्यादा तवज्जों देते हैं. उनका मां से एक अलग लगाव होता है. हालांकि कुछ लोग इन्हें मम्माज बॉयज भी कहते हैं.

(Credit Image AI)

3.इन तारीखों में जन्मे बच्चे होते हैं मम्माज बॉय

इन तारीखों में जन्मे बच्चे होते हैं मम्माज बॉय
3

किसी भी माता पिता के लिए संतान की प्राप्ति एक वरदान की तरह होती है. माता पिता संतान को खूब प्यार से पालते हैं. उनकी हर इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए दिन रात लगा देते हैं, लेकिन अंक ज्योतिष में देखें तो किसी भी महीने की 1, 2, 3, 6, 8, 12, 15, 20, 26, 28 और 30 तारीख में जन्मे लड़के खास रूप से मां का साथ देते हैं. इन्हें मम्माज बॉय कहा जा सकता है.

(Credit Image AI)

4.मां की हर बात का रखते हैं ध्यान 

मां की हर बात का रखते हैं ध्यान 
4

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन तारीखों में जन्मे बच्चे बड़े होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही माता पिता की भी ध्यान रखते हैं, लेकिन इसमें भी इन्हें मां से एक अलग लगाव होता है. ये मां की हर बड़ी से लेकर छोटी बातों का ध्यान रखते हैं.

(Credit Image AI)

5.मां भी देती है बेस्ट परवरिश

मां भी देती है बेस्ट परवरिश
5

अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांक के लड़कों की मां भी इनकी परवरिश में अपना बेस्ट देती हैं. इसके लिए अपना पूरा जीवन लगा देती हैं. वहीं बेटे भी मां की हर इच्छा को पूर्ण करते हैं. एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं.

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement