Advertisement

Numerology: यारों के यार होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, इनके बिना नहीं सज पाती दोस्तों की म​हफिल

अंक ज्योतिष में जन्म तिथि का बड़ा महत्व है. किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि और मूलांक देखकर उसके आदतें, स्वभाव से लेकर भविष्य तक का अनुमान लगाया जा सकता है. हर मूलांक और जन्म तिथि में जन्मे लोगों का स्वभाव से लेकर भविष्य अलग होता है, लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी तारीख, जिनमें जन्मे लोग यारों के यार होते हैं.

Nitin Sharma | May 14, 2026, 05:34 PM IST

1.स्वभाव से होते हैं खुश

स्वभाव से होते हैं खुश
1

ये लोग हमेशा प्रसन्न रहते हैं. तनाव होने पर किसी को दिखाते नहीं हैं. इनकी अंदर एक ऐसी पॉजिटिव एनर्जी होती है कि लोग इनके पास खुद खिंचे चले आते हैं. इनके बिना महफिल भी अधूरी होती है. आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग यारों के यार और हर पल मददगार होते हैं...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.केयरिंग और भरोसेमंद

केयरिंग और भरोसेमंद
2

अंक ज्योतिष की मानें तो किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. ये लोग रिश्तों में काफी वफादार होते हैं. इसके साथ ही बहुत भरोसेमंद ओर मददगार होते है. इनकी यही क्वॉलिटी इन्हें यारों का यार बनाती है. ये लोग सामाजिक रूप से दोस्ती और प्यार के मामले काफी घुलन मिलने स्वभाव के होते हैं. 

(Credit Image AI)

3.रिश्तों को देते हैं महत्व

रिश्तों को देते हैं महत्व
3

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. ये लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं. ये लोग आगे बढ़कर दोस्ती करते हैं. साथ ही रिश्तों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. अगर इन्होंने किसी को दोस्त बना लिया तो उसका मरते दम तक साथ निभाते हैं. वहीं महफिल में खुलकर मौज मस्ती करते हैं.

(Credit Image AI)

4.भरोसेमंद के साथ ही होते हैं खुशमिजाज

भरोसेमंद के साथ ही होते हैं खुशमिजाज
4

किसी भी महीने की 17 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इनके स्वामी ग्रह शनि हैं. ये लोग काफी भरोसेमंद होने के साथ ही खुशमिजाज होते हैं. इनकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है. मूलांक 8 के लोग मददगार भी होते हैं.

(Credit Image AI)

5.पार्टनर और दोस्तों का कभी नहीं छोड़ते

पार्टनर और दोस्तों का कभी नहीं छोड़ते
5

किसी भी महीने की 3, 7, 9, 16, 22 और 25 तारीख में जन्मे लोग अपनी जबान के पक्के होते हैं. ये लोग एक बाद दोस्ती करने के बाद दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से सोचते हैं. दोस्त की मदद के लिए हर समय खड़े रहते हैं. इन्हें यारों की म​हफिल का जान कहना गलत नहीं होगा. ये लोग यारी के साथ ही पार्टनर का साथ भी पुरी सिद्दत के साथ निभाते हैं. 

(Credit Image AI)

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement