Advertisement

Numerology: मूलांक 9 वाले होते हैं जन्मजात लीडर, अपने साथ लेकर आते हैं राजयोग, जानें खूबियां

Mulank 9 Personality: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक का अपना विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है मूलांक 9, जो किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का होता है. इन लोगों को अक्सर जन्मजात नेता भी कहा जाता है. आइए यहां जानते हैं कि मूलांक 9 वाले लोगों में क्या-क्या गुण होते हैं.

आदित्य कटारिया | Jul 09, 2025, 10:18 AM IST

1.नेतृत्व करने की क्षमता

नेतृत्व करने की क्षमता
1

मूलांक 9 वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है. ये लोग जन्मजात लीडर होते हैं. ये न केवल परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने, अपनी टीम को साथ लेकर चलने और सही निर्णय लेने में भी माहिर होते हैं.
 

Advertisement

2.दयालु

दयालु
2

ये लोग दिल से बहुत दयालु और भावुक होते हैं. मूलांक 9 वाले लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.
 

3.साहसी और निडर

साहसी और निडर
3

मूलांक 9 वाले लोग किसी भी चुनौती का सामना करने से नहीं डरते हैं. ये अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से हर कठिनाई पर विजय प्राप्त कर सकते हैं.
 

4.महत्वाकांक्षी

महत्वाकांक्षी
4

मूलांक 9 के  लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं. ये बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करते हैं. ये जीवन में सफलता पाने के लिए  किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं.

5.आत्मविश्वास से भरपूर

आत्मविश्वास से भरपूर
5

ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं. यही बात इन्हें किसी भी नए काम को शुरू करने और उसे सफल बनाने के लिए प्रेरित करती है. इन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement