धर्म
Abhay Sharma | May 13, 2026, 09:30 PM IST
1.इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं लकी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 के बारे में. अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव है और ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है. बता दें कि रतन टाटा, मुकेश अंबानी, एलन मस्क, बिल गेट्स, ऋतिक रोशन, लता मंगेशकर, रेखा और एपी ढिल्लों का मूलांक 1 ही है. (AI Image)
2.राजाओं जैसी जीते हैं जिंदगी जीते हैं मूलांक 1 वाले

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें ग्रहों का राजा माना गया है. इसलिए इस मूलांक के लोगों में भी राजाओं जैसे गुण देखने को मिलते हैं. इनमें नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है और ये सभी को साथ लेकर चलते हैं. इसके अलावा इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं और ये रिस्क लेने से घबराते नहीं है. यही वजह है कि ये राजाओं जैसे जिंदगी जीते हैं. (AI Image)
3.ये होती है मूलांक 1 के लोगों की खासियत

इस मूलांक के लोग किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर पाते, घर- ऑफिस हर जगह हमेशा कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं. इनमें नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है. ये कड़ी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं. ऐसे लोग चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं. इसके साथ ही इन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान भी मिलता है. लोगों का मार्गदर्शन करने में भी ये माहिर होते हैं और इनकी सलाह लेना लोग पसंद करते हैं. (AI Image)
4.जिवन में नहीं होती पैसों की कमी

इस मूलांक के लोग साधारण जीवन जीना पसंद नहीं करते, इन्हें महंगे कपड़े, महंगे जूते, लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर का बहुत शौक होता है, ये लोग कड़ी मेहनत से सभी चीजें हासिल भी कर लेते हैं. ये लोग मेहनत और बुद्धिमानी के दम पर अच्छा पैसा बनाने में कामयाब होते हैं और अगर ये सही दिशा में काम करें तो इन्हें लाइफ में कभी पैसों की कमी नहीं होती है. (AI Image)
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.